मुजफ्फरनगर में सपा के धरने का विरोध करने पर युवक की पिटाई, पुलिस के डंडे का हुआ इस्तेमाल
मुजफ्फरनगर में सपा के धरने के दौरान प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी का विरोध करने पर एक समर्थक को पीटा गया। सपा नेत्री और उनके पति ने पुलिस के डंडे से ...और पढ़ें

मुजफ्फरनगर के महावीर चौक पर सपा के धरने पर पहुंचे प्रधानमंत्री समर्थक पर लाठी बरसाता युधिष्ठिर पहलवान। वीडियो ग्रैब
HighLights
मुजफ्फरनगर में सपा के धरने पर हुई प्रधानमंत्री समर्थक की पिटाई।
सपा नेत्री और पति ने पुलिस के डंडे से युवक को पीटा।
पुलिस ने हस्तक्षेप कर युवक को बचाया, दोनों पक्षों ने शिकायत की।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। दिल्ली में युवाओं पर लाठीचार्ज और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को हिरासत में लेने के विरोध में सपाइयों ने महावीर चौक पर मंगलवार देर रात धरना-प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी की।
वहां से गुजर रहे प्रधानमंत्री के समर्थक ने इसका विरोध किया, जिस पर जिस पर सपाइयों ने युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो में सपा नेत्री और उनके पति युवक को पीटते दिख रहे हैं। युवक को पुलिस के डंडे से भी पीटा गया। इस मामले में दोनों ओर से तहरीर दी गई है।
मंगलवार देर रात सपा कार्यकर्ता और शहीद बचन सिंह व स्व. अरूण पहलवान अखाड़ा सेवा समिति के सचिव युधिष्ठिर पहलवान धरने को संबोधित कर रहे थे। तभी सुमन विहार निवासी कुलदीप सिंह वहां पहुंचे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ अपशब्दों का कड़ा विरोध किया। इस पर सपा नेत्रा डा. मोनिका और इनके पति युधिष्ठिर पहलवान ने युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।

इस मामले में कुलदीप सिंह की ओर से सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी है। तहरीर में कहा कि प्रकाश चौक पर जाते समय देखा कि कुछ लोग प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, जिसका विरोध किया। तभी एक महिला समेत अन्य ने मारपीट की। थाना सिविल लाइंस प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि कुलदीप सिंह की ओर से तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- 10 साल की छात्रा पर लगा टीचर के पर्स से 10 रुपये चुराने का आरोप, डांट से आहत होकर फांसी लगाकर दे दी जान
पत्नी से अभद्रता करने पर युवक को पीटा : युधिष्ठिर
युधिष्ठिर पहलवान ने बताया कि उनकी पत्नी डा. मोनिका जानसठ इंटर कालेज में शिक्षिका हैं। साथ ही पुरकाजी विधानसभा सीट से दावेदार हैं। एक युवक ने धरने पर आकर पत्नी से अभद्रता की। साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ क्यों बोल रहे हो? आरोपित के खिलाफ डा. मोनिका की ओर से थाने में तहरीर दी गई है।