GBU में नारी शक्ति तैयार करेंगी लो अर्थ ऑर्बिट और शक्ति सैट मून मिशन सैटेलाइट, दो को लॉन्च करेगा ISRO
गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में 24 से 31 अगस्त तक 'मिशन शक्तिसैट' कार्यक्रम आयोजित हो रहा है, जिसमें भारत सहित 108 देशों की महिलाएं इसरो के लिए दो सैटेलाइ ...और पढ़ें

प्रो. राणा प्रताप सिंह, कुलपति, गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय।
HighLights
108 देशों की नारी शक्ति बनाएंगी इसरो के सैटेलाइट।
जीबीयू में 24 से 31 अगस्त तक चलेगा 'मिशन शक्तिसैट'।
भारत की 20 छात्राएं सैटेलाइट तकनीक का प्रशिक्षण लेंगी।
आशीष चौरसिया, ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में 24 से 31 अगस्त तक आयोजित हो रहे मिशन शक्तिसैट कार्यक्रम में भारत समेत 108 देशों की नारी शक्ति इसरो के लिए दो सैटेलाइट तैयार करेंगी।
कार्यक्रम का शुभारंभ जीबीयू के फाउंडेशन दिवस के मौके पर किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय अंतरिक्ष (स्पेस) दिवस के उपलक्ष्य में किया जा रहा है।
कार्यक्रम में खास बात यह है कि विश्व में पहली सैटेलाइट तैयार करने के लिए सिर्फ नारी शक्ति शामिल की गईं हैं। कार्यक्रम में भारत समेत 108 देशों की नारी शक्ति को शामिल किया गया है।
इसरो के विज्ञानियों के मार्गदर्शन में नारी शक्ति सैटेलाइट तैयार करेंगी। तैयार सैटेलाइट में दो का चयन कर श्री हरिकोटा स्थिति सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपण किया जाएगा।
जीबीयू में पहली बार आयोजित हो रहा कार्यक्रम
जीबीयू में पहली बार आयोजित हो रहे कार्यक्रम में देश के 17 राज्यों में संचालित सरकारी विद्यालयों की 20 छात्राओं को चयनित किया गया है। ये कक्षा नौ से 12 के बीच के विद्यार्थी हैं। इनमें से अधिकतर ग्रामीण, आदिवासी और कम सुविधा वाले समुदायों का प्रतिनिधित्व करती हैं।
इन्हें साइंस, टेक्नोलाजी, इंजीनियरिंग और मैथेमेटिक्स में उनकी रुचि और योग्यता के आधार पर चुना गया है और वे मिशन शक्तिसैट के हिस्से के तौर पर सैटेलाइट टेक्नोलाजी, पेलोड डेवलपमेंट और स्पेस साइंस की गहन ट्रेनिंग लेंगी। कार्यक्रम का आयोजन नारी सशक्तिकरण के तहत किया जा रहा है।
कार्यक्रम में आईएसटीआरएसी, इसरो के पूर्व डायरेक्टर डा. रामकृष्ण, इसरो यूआरएससी के पूर्व डायरेक्टर व स्ट्रक्चरल टेक्नोलाजी ग्रुप से डॉ. पी सुब्बा राव, इंटीग्रेशन एंड टेस्टिंग लेबोरेटरी के डायरेक्टर डा. आलोक श्रीवास्तव, इसरो लियोस की पूर्व एसोसिएट डायरेक्टर कल्पना अरविंद, इसरो यूआरएससी के डिप्टी डायरेक्टर डा. राजेंद्र ए, इसरो यूएसआरओ के पूर्व ग्रुप डायरेक्टर एमएस श्रीनिवासन, इसरो यूआरएससी के सेक्शन हेड अंजू दामोदरन, पुनीत कुमार मिश्रा, इसरो यूआरएससी के पूर्व एसोसिएट डायरेक्टर डा. रामनगौडा वी नाडागौडा, इसरो पूर्व सीनियर आउटस्टैंडिग विज्ञानी डा. पीजीवीकेएस प्रकाश राव के नेतृत्व में सैटेलाइट तैयार किए जाएंगे।
शक्तिसैट लो अर्थ ऑर्बिट और शक्ति सैट मून मिशन सैटेलाइट होंगे तैयार
जीबीयू में आयोजित सात दिवसीय कार्यक्रम में दुनियाभर की नारी शक्ति इसरो की ओर से निर्धारित किए गए शक्तिसैट लो अर्थ ऑर्बिट और शक्ति सैट मून मिशन तैयार किया जाएगा। इन्हें इसरो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लांच करने की तैयार कर रहा है। डीन रिसर्च एंड प्लानिंग प्रो. एस धनलक्ष्मी और डीन ए प्रो. राजीव वार्ष्णेय जीबीयू की ओर से इसका नेतृत्व करेंगे।
खबरें और भी
भारत के इन राज्यों से 20 छात्राओं को गया है चुना
कार्यक्रम में भारत के उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, जम्मू और कश्मीर, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, नागालैंड, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना और बंगाल की छात्राओं को शामिल किया गया है। इसके अलावा कार्यक्रम में प्रतिभाग कर रहे अन्य 108 देशों से कुल 216 नारी शक्ति शामिल की गई हैं। प्रत्येक देश से दो विद्यार्थियों को चुना गया है।
भारत-ईरान, इटली और यूएई समेत 108 देश होंगे शामिल
भारत, आस्ट्रेलिया, आस्ट्रेरिया, यूएई, यूनाइटेड किंगडम, साउथ अफ्रीका, ईरान, इटली, न्यूजीलैंड, मैक्सिको, सउदी अरब, श्रीलंका, हंग्री, तुर्की, पोलैंड, फिलपींस, म्यामांर, नामीबिया, नेपाल, जार्डन, केन्या, ब्राजील, अफगानिस्तान, कनाडा, फिजी, नीदरलैंड, थाईलैंड, जिम्बाब्वे समेत 108 देश शामिल होंगे।
मिशन शक्तिसैट कार्यक्रम में विश्व के 108 देशों की नारी शक्ति दो सैटेलाइट तैयार करेंगी, जिन्हें इसरो श्री हरिकोटा से लांच भी करेगा। इसमें भारत के 17 प्रदेशों से 20 छात्राओं को चयनित किया गया है। यह पहला ऐसा कार्यक्रम है, जिसमें सिर्फ नारी शक्ति केवल प्रतिभाग कर रही हैं।
- प्रो. राणा प्रताप सिंह, कुलपति, गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय
यह भी पढ़ें- Exclusive: हजारों साल पुरानी भारतीय पांडुलिपियों के खुलेंगे रहस्य, GBU में जुटकर दुनिया भर के विशेषज्ञ करेंगे 'डिकोड'
यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा: गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में पहले राउंड में आए 8 से 11 गुना आवेदन, सीटें फुल; देखें पूरी लिस्ट