विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्रेटर नोएडा के 12 सेक्टर होंगे अतिक्रमण मुक्त, 39 और ठेली-पटरी वालों को मिलेगा वेंडिंग जोन में ठिकाना

Updated: Fri, 28 Aug 2026 10:16 PM (IST)

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण 12 सेक्टरों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए वेंडिंग जोन में 39 और ठेली-पटरी वालों को जगह ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।

एआई जेनेरेटेड इमेज।

HighLights

  1. ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण 12 सेक्टरों को बनाएगा अतिक्रमण मुक्त।

  2. 39 और ठेली-पटरी वालों को मिलेगा वेंडिंग जोन में स्थान।

  3. भूमिहीन मजदूरों, दिव्यांगों, महिलाओं को आवंटन में प्राथमिकता।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। शहर के आवासीय सेक्टरों को अतिक्रमण मुक्त और जाम फ्री बनाने की दिशा में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बड़ा कदम उठाया है। शहर में विकसित किए गए वेंडिंग जोन में 39 और फुटपाथ विक्रेताओं यानी ठेली-पटरी वालों को जल्द जगह आवंटित की जाएगी।

प्राधिकरण के अर्बन सर्विसेज विभाग ने इन पात्र लोगों का सत्यापन पूरा कर लिया है। शहर के सेक्टर अल्फा-2, बीटा-1, 2, गामा-2, डेल्टा-1, 3, पाइ-1, 2, ओमिक्रोन-1ए, ओमिक्रोन-3, ज्यू-2 और ज्यू-3 सहित 12 सेक्टरों में वेंडिंग जोन विकसित करने का काम पूरा हो चुका है।

इन जोन में 700 से अधिक प्लेटफार्म बनाए गए हैं, जो छोटे दुकानदारों और रेहड़ी-पटरी वालों को दिए जाएंगे।

आवंटन में अधिसूचित क्षेत्र के गांवों के भूमिहीन मजदूरों, दिव्यांगों और महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। सत्यापन के बाद लाटरी ड्रा के माध्यम से जगह आवंटित की जाएगी। इससे पहले फरवरी में सेक्टर अल्फा-2, बीटा-2 और सेक्टर-36 में 20 लोगों को आवंटन पत्र सौंपे जा चुके हैं। अब 39 नए लोगों का सत्यापन कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ कैसे होगा अतिक्रमण मुक्त? पुराने ठिकानों पर ही अड़े स्ट्रीट वेंडर्स; सुप्रीम कोर्ट का फैसला भी बेअसर

यह भी पढ़ें- संभल के सौंधन किले के अतिक्रमण से विस्थापित 21 परिवारों को मिले जमीन के पट्टे, खिले चेहरे