Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो की तैयारी: परी चौक से जीरो प्वाइंट तक चमकेगा एक्सप्रेसवे, खर्च होंगे 1.65 करोड़

    Updated: Sun, 19 Jul 2026 08:01 AM (IST)

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण अब परी चौक से जीरो प्वाइंट तक नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे की हरियाली का रखरखाव खुद करेगा, जिस पर 1.65 करोड़ रुपये खर्च होंगे ...और पढ़ें

    नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे।

    नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे।

    HighLights

    1. 1.65 करोड़ रुपये में हरित क्षेत्र, सेंट्रल वर्ज का रखरखाव।

    2. प्राधिकरण परी चौक से जीरो प्वाइंट तक हरियाली संभालेगा।

    3. यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के लिए शहर का सौंदर्यीकरण।

    जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। यूपी इंटरनेशन ट्रेड शो के दौरान आने वाले लोगों को शहर की इमेज अच्छी दिखाने की तैयारी शुरू हो गई है। इस दिशा में नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर परी चौक से जीरो प्वाइंट तक के क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने का काम प्राधिकरण अब खुद करेगा।

    हरित क्षेत्र, सेंट्रल वर्ज और आसपास के दो पार्कों को संवारा जाएगा। इस पर 1.65 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। निविदा जारी कर एक साल के लिए एजेंसी के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आगामी सितंबर माह में इंडिया एक्सपो मार्ट में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आयोजन किया जाना है। इसके लिए एक्सपो मार्ट और उसके आसपास के सुंदरीकरण्ससा की योजना बनाई है।

    दरअसल ग्रेटर नोएडा के उद्यान विभाग ने परी चौक से लेकर जीरो प्वाइंट तक नोएडा- ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे को अपने हिस्से में हरा-भरा बनाए रखरखाव करने के लिए एक संस्था को गोद दे रखा है। आरोप है कि उक्त संस्था द्वारा सही से काम नहीं किया जा रहा है, जिसके चलते हरियाली गायब हो गई है।

    शहर का प्रमुख प्रवेश द्वार होने की वजह से इस रास्ते से दिन रात लोगों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में एक्सप्रेसवे और परी चौक के आसपास की बदहाल स्थिति को देखते हुए प्राधिकरण ने इस क्षेत्र का रखरखाव खुद अपने हाथों में लेने का निर्णय लिया है।

    खबरें और भी

    संस्था का अनुबंध समाप्त होने वाला है। उपनिदेशक उद्यान ज्ञानेंद्र यादव का कहना है कि उद्यानिक क्षेत्र से जुड़ी एजेंसी का चयन करने के लिए निविदा जारी की है। एक माह में एजेंसी का चयन कर लिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा के इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगा बूस्ट, 12 परियोजनाओं पर 83.35 करोड़ रुपये होंगे खर्च