Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ग्रेटर नोएडा के इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगा बूस्ट, 12 परियोजनाओं पर 83.35 करोड़ रुपये होंगे खर्च

    Updated: Sun, 19 Jul 2026 01:55 AM (IST)

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 12 विकास कार्यों पर 83.35 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इन परियोजनाओं में सड़क नि ...और पढ़ें

    एआई जेनेरेटेड इमेज।

    एआई जेनेरेटेड इमेज।

    HighLights

    1. प्राधिकरण 12 विकास कार्यों पर 83.35 करोड़ खर्च करेगा।

    2. सड़क, नाली, सौंदर्यीकरण मुख्य परियोजनाओं में शामिल।

    3. सभी कार्यों के लिए निविदाएं जारी, 27 जुलाई तक भागीदारी।

    रंजीत मिश्रा, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 12 बड़े विकास कार्यों पर काम शुरू करने जा रहा है। इन सभी 12 कार्यों को चार श्रेणी में बांटा गया है। इस पर 83.35 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

    निर्माण कार्य के तहत सबसे बड़ी परियोजना सेक्टर जू-3 के साथ स्थित 130 मीटर चौड़ी डाढा रोटरी से डीएमआइसी रोड तक 60 मीटर चौड़ी सड़क का पूर्ण पुटपाथ बिछाना, चौड़ीकरण और आरसीसी नाली निर्माण है। इसकी अनुमानित लागत 25.63 करोड़ रुपये है।

    बुनियादी ढांचे का विकास और सौंदर्यकरण

    इसी तरह सेक्टर ओमिक्रान-1ए में 105 मीटर चौड़ी सड़क से टी-प्वाइंट तक 60 मीटर सड़क पर इंटरलाकिंग टाइल्स, ग्रास पेवर और सुरक्षा दीवार का काम 18.83 करोड़ रुपये में होगा। सेक्टर म्यू-2 में 40 वर्ग मीटर और 29.76 वर्ग मीटर के फ्लैटों में सिविल कार्य, आरसीसी नाली निर्माण, टेकजोन-4 में राइज पुलिस चौकी से अंडरपास तक नाली व प्रीकास्ट ड्रेन कवर लगाने के काम भी शामिल हैं।

    सेक्टर-16, 16बी, सेक्टर 4, इकोटेक-12 और टेकजोन-7 में प्रीकास्ट ड्रेन कवर बिछाने पर 6.59 करोड़ खर्च होंगे। ग्राम मिलक लच्छी, रोजा जलालपुर, रोजा याकूबपुर और अछेजा में नाली मरम्मत कार्य भी होगा।

    जलापूर्ति एवं सीवर श्रेणी में सेक्टर-12ए में गंगाजल कैंपस आर-17 की सड़क, ड्रेन, रेन वाटर हार्वेस्टिंग और बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य पर 58.20 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

    27 जुलाई तक की जा भागीदारी

    वार्षिक अनुरक्षण के तहत खेड़ी भनौता कट से भारत पेट्रोल पंप तक 130 मीटर चौड़ी सड़क की तीन साल तक ड्रेन सफाई, कर्ब स्टोन मरम्मत और रोड मार्किंग के काम पर 1.48 करोड़ रुपये किए जाएंगे। उद्यान विभाग के अंतर्गत ग्रेनो प्राधिकरण कार्यालय में वर्टिकल गार्डन लगाने के काम परर 28.48 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

    खबरें और भी

    जीएम प्रोजेक्ट एके सिंह ने बताया कि इन सभी कार्याें के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। 27 जुलाई तक इसमें भागीदारी की जा सकती है। इसके बाद प्री-बैठक होगी।

    यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में फिर गरमाया किसान आंदोलन: हजारों की संख्या में प्राधिकरण दफ्तर पहुंचे किसान, क्या हैं मांगें?

    यह भी पढ़ें- भूखंडों की नीलामी ने तोड़े रिकॉर्ड, गाजियाबाद में प्राधिकरण को मिला 121 करोड़ का बंपर राजस्व