ग्रेटर नोएडा में मासूम की मौत मामले में ठेकेदार गिरफ्तार, लापरवाही के कारण गड्ढे में गिरकर गई थी जान
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क में एक छह साल के बच्चे की गड्ढे में गिरकर मौत के मामले में पुलिस ने ठेकेदार को गिरफ्तार किया है। बोरिंग के लिए खोदे गए 15 ...और पढ़ें
HighLights
ग्रेटर नोएडा में 6 साल के बच्चे की गड्ढे में मौत।
पुलिस ने लापरवाही के आरोप में ठेकेदार को किया गिरफ्तार।
गड्ढे के आसपास नहीं थी बैरिकेडिंग या चेतावनी बोर्ड।
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र की कलाधाम सोसायटी में बोरिंग के लिए खोदे गड्ढे में 6 वर्षीय अव्यान की मौत के बाद लापरवाह सिस्टम नींद से जगा है। इसके बाद घटना स्तर पर गड्ढे के आसपास बरखेड़ी समेत अन्य सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। यदि यही व्यवस्था है पहले से की गई होती तो शायद आज अभियान जीवित होता।
ग्रेटर नोएडा पुलिस ने ठेकेदार समेत तीन पर मामला दर्ज किया है। मुख्य आरोपी ठेकेदार मनोज जैन निवासी अंसल सुशांत एक्वापोलिस, थाना क्रॉसिंग जिला गाजियाबाद को गिरफ्तार किया गया है। अन्य दो आरोपी टेक्निकल सुपरवाइजर आकाश और जूनियर सुपरवाइजर की तलाश की जा रही है।

उधर, पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। शव का अंतिम संस्कार साकीपुर स्थित श्मशान घाट पर होगा।
बता दें कि कलाधाम सोसायटी के पास शनिवार शाम बोरिंग के लिए खोदे गए करीब 15 फीट गहरे गड्ढे में भरे पानी में डूबने से केंद्रीय विद्यालय के उप प्रधानाचार्य सीवान यादव के छह वर्षीय बेटे अभ्यान की मौत हो गई थी।
जांच में सामने आया था कि गड्ढे के आसपास न तो बैरिकेडिंग थी और न ही कोई चेतावनी बोर्ड। पीड़ित परिजनों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों की लापरवाही से हादसा होने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पहुंचकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रार्थना पत्र दिया था।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में गहरे गड्ढे में डूबकर 6 साल के मासूम की मौत, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल
कई दिनों पहले खोदा गया था गढ्ढा
अन्य बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे और मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाल कर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।