Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ग्रेटर नोएडा में गहरे गड्ढे में डूबकर 6 साल के मासूम की मौत, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

    Updated: Sat, 25 Jul 2026 11:44 PM (IST)

    ग्रेटर नोएडा के कलाधाम सोसायटी में बोरिंग के लिए खोदे गए 15 फीट गहरे गड्ढे में डूबने से छह साल के अभ्यान की मौत हो गई। परिजनों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिक ...और पढ़ें

    गड्ढे में गिरकर डूबने से छह साल के बच्चे की मौत। (वीडियो ग्रैब)

    गड्ढे में गिरकर डूबने से छह साल के बच्चे की मौत। (वीडियो ग्रैब)

    HighLights

    1. ग्रेटर नोएडा में 6 वर्षीय बच्चे की गड्ढे में डूबकर मौत।

    2. बोरिंग के लिए खोदा गया 15 फीट गहरा गड्ढा खुला था।

    3. परिजनों ने प्राधिकरण की लापरवाही पर कार्रवाई की मांग की।

    जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। नालेज पार्क कोतवाली क्षेत्र की कलाधाम सोसायटी के पास शनिवार शाम बोरिंग के लिए खोदे गए करीब 15 फीट गहरे गड्ढे में भरे पानी में डूबने से केंद्रीय विद्यालय के उप प्रधानाचार्य सीवान यादव के छह वर्षीय बेटे अभ्यान की मौत हो गई।

    गड्ढे के आसपास न तो बैरिकेडिंग थी और न ही कोई चेतावनी बोर्ड। पीड़ित स्वजन ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों की लापरवाही से हादसा होने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पहुंचकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रार्थना पत्र दिया है।

    जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम अभ्यान कलाधाम सोसायटी के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान वह वर्षा के पानी से भरे गड्ढे के पास पहुंचा और उसमें गिर गया।

    कई दिनों पहले खोदा गया था गढ्ढा

    अन्य बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे और मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाल कर अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच के बाद पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

    हादसे के बाद स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह गड्ढा कई दिन पहले बोरिंग के लिए खोदा गया था। इसमें पानी भर गया था, लेकिन सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम नहीं किया गया।

    खबरें और भी

    लोगों का आरोप है युवराज मेहता की मौत के बाद जिम्मेदारों ने सीख ली होती तो यह हादसा टल सकता था। घटना के बाद लोगों में आक्रोश है। लोगों ने निर्माण कार्य के दौरान खोदी गई सभी जगहों की तत्काल बैरिकेडिंग और सुरक्षा की मांग की है।

    प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार का कहना है पीड़ित स्वजन से तहरी लेकर मामला दर्ज किया जा रहा है। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    पहले भी हो चुका हादसा, फिर भी नहीं सुधरा सिस्टम

    इससे पहले भी सेक्टर 150 में युवराज मेहता की मौत हुई थी। उस समय प्राधिकरण ने शहरभर में खुले गड्ढों की बैरिकेडिंग और सुरक्षा जांच के दावे किए थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि कागजों पर तो सब ठीक है, लेकिन जमीनी हकीकत यही है कि लोगों को जान माल का नुकसान हो रहा है। लोगों ने अब सख्त कार्रवाई और जवाबदेही तय करने की मांग की है।

    यह भी पढ़ें- गया में खुला बोरवेल छोड़ने वाली एजेंसी पर FIR कराने के निर्देश, NDRF टीम को किया गया सम्मानित

    यह भी पढ़ें- गया: एक पीयूष तो बच गया मगर खतरा अभी टला नहीं, पंचायत में 20 बोरवेल अब भी खुले; CO ने दिए जांच के आदेश