विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्रेटर नोएडा में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी घायल; अस्पताल में मौत

Updated: Sat, 29 Aug 2026 07:11 PM (GMT+05:30)

ग्रेटर नोएडा के हल्दौनी गांव में रक्षाबंधन के दिन छह साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी ...और पढ़ें

सीसीटीवी फुटेज में बच्ची को ले जाता हत्यारोपी व ग्रेटर नोएडा हल्द्वानी मोड़ पर प्रदर्शन करते लोग। (वीडियो ग्रैब)

सीसीटीवी फुटेज में बच्ची को ले जाता हत्यारोपी व ग्रेटर नोएडा हल्द्वानी मोड़ पर प्रदर्शन करते लोग। (वीडियो ग्रैब)

HighLights

  1. ग्रेटर नोएडा में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म-हत्या।

  2. रक्षाबंधन के दिन हुई थी जघन्य वारदात।

  3. पुलिस मुठभेड़ में आरोपित की हुई मौत।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक तीन कोतवाली क्षेत्र के हल्दौनी गांव में छह वर्षीय बच्ची की रक्षाबंधन के दिन दुष्कर्म के बाद हत्या के बाद लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। आक्रोशित लोगों ने तत्काल गिरफ्तारी व फांसी की मांग कर जमकर हंगामा किया।

पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हत्यारोपित की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। आरोपित आपराधिक प्रवृति का था।  और बच्ची केे चाचा का दोस्त था। हत्यारोपित की पहचान तिलपता के बल्ले के रूप में हुई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हत्यारोपित की पहचान हुई।

बच्ची को बहला-फुसलाकर ले जाता दिखा आरोपी

फुटेज में हत्यारोपित बच्ची को बहला-फुसलाकर एक घर में ले जाता दिख रहा है। बच्ची स्कूल की ड्रेस में नजर आ रही है। जिसके बाद हत्यारोपित एक कट्टे में बच्ची का शव ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। पुलिस हत्यारोपित की निशानदेही पर बच्ची का शव बरामद किया था।

हत्यारोपित ने पुलिस की कस्टडी से भागने का प्रयास किया। जिसमें गोली लगने से हत्यारोपित घायल हो गया था। पुलिस ने उसे नजदीकी अस्पताल भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें- आईआईटी बीएचयू सामूहिक दुष्कर्म मामला: आरोपितों ने आरोपों से किया इनकार, 5 सितंबर को अगली सुनवाई

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में छह साल की लापता बच्ची का शव मिला, आरोपी को पुलिस ने दबोचा; दुष्कर्म की आशंका