ग्रेटर नोएडा DM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल आते ही मचा हड़कंप; डॉग स्क्वॉड जांच में जुटा
ग्रेटर नोएडा में जिलाधिकारी कार्यालय को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने परिसर की सघन जांच ...और पढ़ें
HighLights
डीएम कार्यालय को ईमेल से मिली बम की धमकी
पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने की सघन तलाशी
कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, साइबर टीम जांच में
ग्रेटर नोएडा। जिला अधिकारी (डीएम) कार्यालय को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही थाना सूरजपुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पूरे परिसर की सघन जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वॉड, फायर ब्रिगेड, एंटी-सैबोटाज चेक टीम और डॉग स्क्वॉड की मदद से डीएम कार्यालय की तलाशी ली गई। जांच के दौरान अब तक कोई भी संदिग्ध या आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली है।
अधिकारियों ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर टीम ई-मेल की तकनीकी जांच कर रही है। धमकी भरे संदेश की पड़ताल की जा रही है और उसके स्रोत का पता लगाने का प्रयास जारी है।

फिलहाल स्थिति पूरी तरह सामान्य है और मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। पुलिस और प्रशासन ने लोगों से किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की है।
यह भी पढ़ें- सर्विस रोड पर खड़ी स्कार्पियो में मिली खून से सनी लाश, पास में ही मिला तमंचा; दिल्ली से आया था ग्रेटर नोएडा