बोड़ाकी रेलवे स्टेशन से ग्रेटर नोएडा पहुंचना होगा आसान, परीचौक-कासना तक ई-बस सेवा का ट्रायल शुरू
बोड़ाकी रेलवे स्टेशन से परीचौक होते हुए कासना तक ई-बसों के संचालन का ट्रायल शुरू हो गया है। यह सेवा ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।
HighLights
बोड़ाकी से कासना तक ई-बसों का ट्रायल शुरू।
मुख्यमंत्री योगी और प्राधिकरण का ग्रामीणों ने जताया आभार।
नौकरीपेशा, छात्रों और ग्रामीणों को मिलेगा सीधा लाभ।
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। बोड़ाकी रेलवे स्टेशन से परीचौक होकर कासना तक ई बसोंं का संचालन शुरू करने के लिए शनिवार को ट्रायल किया गया। बोड़ाकी से कासना तक बस सेवा की मांग काफी समय से हाे रही थी। ट्रायल शुरू होने पर ग्रामीणों ने इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का आभार जताया है।
ग्रेटर नोएडा की औद्योगिक इकाई में नौकरी व संस्थानों में पढ़ने के लिए बड़ी संख्या में युवा बोड़ाकी रेलवे स्टेशन उतरने के बाद आटो आदि से ग्रेटर नोएडा आते हैं। इससे उन्हें किराये की मनमानी के अलावा समय से आन जाने के लिए वाहन मिलने की चिंता बनी रहती है।
नौकरी पेशा लोगों और छात्रों को मिलेगी राहत
ग्रेटर नोएडा में रहने वाले लोग भी ट्रेन से बोड़ाकी रेलवे स्टेशन उतरते हैं। आस पास को परिवहन सेवा से जोड़ने के लिए भी बस सेवा शुरू करने की मांग उठ रही थी। इस जरूरत को पूरा करने के लिए शनिवार को ई बसों का रूट पर ट्रायल किया गया।
समाज सेवी परशुराम व संजय चौधरी का कहना है कि बस सेवा शुरू होने से यात्रियों के साथ साथ नौकरी पेशा, छात्र व आस पास के ग्रामीणों को इसका फायदा मिलेगा।
यह भी पढ़ें- संडीला से चंडीगढ़ वाया हरिद्वार रूट पर नई बस सेवा शुरू, यूपी के पांच जिलों को मिलेगा फायदा
यह भी पढ़ें- लखनऊ से डलमऊ-फतेहपुर मार्ग पर चलेंगी चार नई बसें, यात्रियों को मिलेगी राहत
