Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चार प्रतिशत भूखंड को लेकर सीएम के ओएसडी से मिले ग्रेटर नोएडा के किसान, 15 दिन में कार्रवाई का आश्वासन

    Updated: Sat, 25 Jul 2026 05:25 AM (IST)

    ग्रेटर नोएडा के किसानों ने चार प्रतिशत अतिरिक्त विकसित आबादी भूखंड और प्राधिकरण में भ्रष्टाचार को लेकर लखनऊ में मुख्यमंत्री के ओएसडी से मुलाकात की। ओए ...और पढ़ें

    आबादी भूखंड के मांग को लेकर लखनऊ पहुंचे क्षेत्र के किसान। सौ- किसान

    आबादी भूखंड के मांग को लेकर लखनऊ पहुंचे क्षेत्र के किसान। सौ- किसान

    HighLights

    1. किसानों ने चार प्रतिशत आबादी भूखंड और भ्रष्टाचार पर शिकायत की।

    2. मुख्यमंत्री के ओएसडी ने 15 दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया।

    3. किसान बोले, अधिकार मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।

    जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास पहुंचा। प्रकाश प्रधान सिरसा व और विनोद कुमार वर्मा के नेतृत्व में किसानों ने चार प्रतिशत अतिरिक्त विकसित आबादी भूखंड और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में कथित भ्रष्टाचार को लेकर मुख्यमंत्री के ओएसडी से मुलाकात की।

    प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों को प्राधिकरण की 133वीं बोर्ड बैठक में पारित प्रस्ताव की प्रति और भ्रष्टाचार से संबंधित प्रार्थना पत्र सौंपे। किसानों का आरोप है कि प्राधिकरण पात्र किसानों को चार प्रतिशत आबादी भूखंड देने के बजाय नियमों के विपरीत आबादी निस्तारण कर रहा है, जिससे भविष्य में पात्र किसानों के लिए जमीन उपलब्ध कराना मुश्किल हो जाएगा।

    अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि पूरे मामले की जांच कर 15 दिन के अंदर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रकाश प्रधान सिरसा ने कहा कि यह लड़ाई किसानों के अधिकार और सम्मान की है।

    अब आर-पार की लड़ाई

    चार प्रतिशत आबादी भूखंड जब तक सभी पात्र किसानों को नहीं मिल जाता और प्राधिकरण में भ्रष्टाचार पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। अब यह लड़ाई आर-पार की होगी।

    प्रतिनिधिमंडल में ग्राम खैरपुर गुर्जर से ओमवीर प्रधान, रोहित ग्राम सिरसा से महकेश भाटी, बलजीत भाटी, कलुआ भाटी, रविंद्र भाटी, राजू प्रजापति, चमन शर्मा आदि किसान मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें- सालों का इंतजार खत्म! गुलिस्तानपुर, पाली और घंघोला के किसानों को जल्द मिलेंगे आबादी भूखंड

    यह भी पढ़ें- नोएडा के रोहिल्लापुर में किसानों के 5 प्रतिशत विकसित भूखंड लगाने का विरोध, क्या है पूरा मामला?