Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    11 साल बाद भी चार प्रतिशत भूखंड की मांग नहीं हुई पूरी, 20 जुलाई को अनशन पर बैठेंगे किसान

    Updated: Wed, 15 Jul 2026 11:15 PM (IST)

    ग्रेटर नोएडा के 44 गांवों के किसान 11 साल से लंबित चार प्रतिशत विकसित भूखंड की मांग को लेकर 20 जुलाई को प्राधिकरण कार्यालय पर अनशन करेंगे। उन्होंने चे ...और पढ़ें

    ग्रेटर नोएडा के किसान 11 साल बाद भी चार प्रतिशत भूखंड न मिलने पर 20 जुलाई को करेंगे अनशन। (AI Generated Image)

    ग्रेटर नोएडा के किसान 11 साल बाद भी चार प्रतिशत भूखंड न मिलने पर 20 जुलाई को करेंगे अनशन। (AI Generated Image)

    HighLights

    1. 44 गांवों के किसान 4% भूखंड की मांग पर अड़े।

    2. 20 जुलाई को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय पर अनशन।

    3. मांगें न पूरी होने पर जनप्रतिनिधियों के घर घेराव।

    जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के 44 गांवों के किसान चार प्रतिशत भूखंड की मांग को लेकर अब 20 जुलाई को प्राधिकरण कार्यालय पर एक दिवसीय अनशन करेंगे। इसकी घोषणा पीड़ित किसानों ने बुधवार को सेक्टर स्वर्ण नगरी में प्रेसवार्ता के दौरान की।

    किसानों ने कहा कि करीब 11 साल से वह प्राधिकरण के साथ हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। प्राधिकरण हर बार आश्वासन देकर चलता कर दे रहा है। इस बार पीड़ित किसान अनशन पर बैठेंगे। इसके बाद भी उनकी मांगों को पूरी नहीं की गई तो वह जिले के सत्तारूढ़ जनप्रतिनिधियों के घरों का घेराव कर वहीं अनशन पर बैठेंगे।

    दरअसल, चार प्रतिशत विकसित भूखंड की मांग को लेकर ग्रेटर नोएडा के 44 गांवों के किसान अब आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं। 11 साल से लंबित मांग को लेकर बुधवार को खैरपुर गुर्जर गांव में महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में सभी पीड़ित किसानों और उनके स्वजन ने एकमत से निर्णय लिया कि 20 जुलाई को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर विशाल अनशन किया जाएगा।

    घर के बाहर भी अनशन और प्रदर्शन किया जाएगा

    महापंचायत के बाद सेक्टर स्वर्ण नगरी में किसान प्रतिनिधि व समाजसेवी अमित भाटी ने कहा पीड़ित किसानों की मांग को लेकर सत्तारूढ़ पार्टी के जनप्रतिनिधियों के घर के बाहर भी अनशन और प्रदर्शन किया जाएगा। यह लड़ाई सिर्फ भूखंड की नहीं, बल्कि किसानों के हक और सम्मान की है। अनशन में 44 गांवों के सैकड़ों किसान परिवार शामिल होंगे। महिलाओं और युवाओं की भी बड़ी भागीदारी रहेगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- यीडा की कमाई ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 1371.75 करोड़ का मिला राजस्व