Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ग्रेटर नोएडा में ईकोटेक-3 की इलेक्ट्रॉनिक चिप कंपनी में लगी आग, दीवार गिरने से 2 फायरकर्मियों की मौत; 3 घायल

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 08:16 AM (IST)

    ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 स्थित आईएलजीआईएम कंपनी में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग बुझाते समय दीवार गिरने से दो फायरकर्मियों की मौत हो गई और तीन घा ...और पढ़ें

    HighLights

    1. ईकोटेक-3 की आईएलजीआईएम कंपनी में लगी आग।

    2. आग बुझाते समय दीवार गिरने से दो फायरकर्मी शहीद।

    3. तीन अन्य फायरकर्मी गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी।

    जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र स्थित आईएलजीआईएम कंपनी में सोमवार देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग बुझाने के दौरान दीवार और बीम गिरने से पांच फायरकर्मी मलबे में दब गए। हादसे में दो फायरकर्मियों की मौत हो गई, जबकि तीन का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, सोमवार देर रात आईएलजीआईएम कंपनी में आग लगने की सूचना मिली।

    कंपनी में इलेक्ट्रॉनिक चिप बनाने का काम होता है। सूचना पर ईकोटेक-3 पुलिस और फायर सर्विस की टीम कई दमकल वाहनों के साथ मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। आग बुझाने के दौरान कंपनी की साइड की एक दीवार और लोहे का बीम अचानक भरभराकर गिर गया। मलबे की चपेट में आने से फायर सर्विस के मुख्य आरक्षी चालक राजपाल सिंह, फायरमैन मनीष कुमार, मुख्य आरक्षी चालक तीर्थपाल सिंह, फायरमैन अमित कुमार और फायरमैन रोहित यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।

    पुलिस और अन्य दमकलकर्मियों ने तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को मलबे से निकालकर एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने फायरमैन रोहित यादव और मुख्य आरक्षी चालक तीर्थपाल सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं मुख्य आरक्षी चालक राजपाल सिंह, फायरमैन मनीष कुमार और फायरमैन अमित कुमार का उपचार जारी है। पुलिस के अनुसार तीनों की हालत खतरे से बाहर है।

    घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। मलबे में किसी अन्य के दबे होने की आशंका पर एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने राहत-बचाव कर स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 530 मीटर लंबा, 2 लिफ्ट और एस्केलेटर वाला स्काईवाक बनना शुरू, दिल्ली-मेरठ से नोएडा आने वालों को राहत

    यह भी पढ़ें- नोएडा के 6 बड़े बिल्डरों ने नहीं दिए 1589 करोड़, EOW ने कसा शिकंजा; हवाला कनेक्शन जांच हुई तेज