Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नोएडा में अब पर्दे के पीछे बिकेगी शराब, सिर्फ PoS मशीन से ही होगी बिक्री; आबकारी विभाग का नया फरमान

    Updated: Mon, 20 Jul 2026 09:07 AM (GMT+05:30)

    कांवड़ यात्रा के लिए ग्रेटर नोएडा में तैयारियां तेज हो गई हैं, जिसमें आबकारी विभाग ने शराब की दुकानों के लिए नए नियम जारी किए हैं। यात्रा मार्ग पर पड़ ...और पढ़ें

    शराब की दुकानों पर बिक्री को लेकर नया आदेश। फोटो: आर्काइव

    शराब की दुकानों पर बिक्री को लेकर नया आदेश। फोटो: आर्काइव

    HighLights

    1. कांवड़ यात्रा मार्ग पर शराब की दुकानों पर लगेगा पर्दा

    2. सभी दुकानों पर शराब की बिक्री पीओएस मशीनों से होगी

    3. देशी शराब की कैंटीन में केवल देशी मदिरा की अनुमति

    जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। कांवड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने रविवार को अपने कार्यालय में सभी आबकारी निरीक्षकों और लाइसेंस धारकों के साथ समीक्षा बैठक की।

    इसमें निर्णय लिया गया कि पूर्व की तरह इस वर्ष भी कांवड़ यात्रा मार्ग पर पड़ने वाली शराब की दुकानों पर पर्दा लगाकर ही बिक्री की जाएगी। यह व्यवस्था यात्रा शुरू होने से पहले पूरी कर ली जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

    शराब सिर्फ PoS मशीन से ही बेची जाएगी 

    जिला आबकारी अधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी दुकानों पर शराब की बिक्री केवल पीओएस मशीनों के माध्यम से ही होगी। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित दुकानदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    देसी दुकान में अंग्रेजी पी तो खैर नहीं 

    साथ ही सभी दुकानों पर हर ब्रांड की शराब का पर्याप्त स्टाक उपलब्ध रखने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने बताया कि देशी शराब की दुकान की कैंटीन में केवल देशी मदिरा का ही सेवन किया जा सकेगा।

    वहां अंग्रेजी शराब या बीयर पीने की अनुमति नहीं होगी। यदि कोई इस नियम का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा के दनकौर में रिश्तों की जंग! 6 महीने से बेटी से दूर मां ने ससुराल की चौखट पर शुरू किया धरना

    यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा: नौकरी का झांसा देकर बुलाया, स्पा सेंटर्स में युवतियों से जबरन कराने लगे देह व्यापार

    खबरें और भी