Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ग्रेटर नोएडा में पिटबुल के हमले से महिला घायल, RWA ने पार्क में कुत्तों की एंट्री पर लगाई रोक

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 06:46 AM (IST)

    ग्रेटर नोएडा के डेल्टा वन में दो पालतू कुत्तों की लड़ाई छुड़ाने के दौरान एक महिला पिटबुल के काटने से गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका अस्पताल में उपचार ...और पढ़ें

    ग्रेटर नोएडा की ग्रीन सिटी अस्पताल में उपचाराधीन महिला।

    ग्रेटर नोएडा की ग्रीन सिटी अस्पताल में उपचाराधीन महिला।

    HighLights

    1. पिटबुल के हमले में महिला घायल, अस्पताल में उपचार जारी।

    2. आरडब्ल्यूए ने पार्कों में कुत्तों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया।

    3. कुत्तों को मुंह पर मुजला और पट्टे से घुमाने की हिदायत।

    जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा वन के बी ब्लाक में रविवार को दो पालतू कुत्ते आपस में भिड़ गए।बचाव करने गई एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला अभी भी अस्पताल में उपचाराधीन है।

    सेक्टर के लोगों ने बताया कि बी ब्लॉक में एक व्यक्ति ने पिटबुल पाल रखा है। सुबह पार्क में कुत्तों को टहलाने के दौरान उनका कुत्ता दूसरे कुत्ते से भिड़ गया।

    कुत्तों को छुड़ाने के प्रयास में पड़ोस की रहने वाली गीता के हाथ को पिटबुल ने काट लिया। उसके हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। हालांकि हादसे के बाद दोनों पक्षों ने आपसी समझौता कर लिया है।

    दोनों एक-दूसरे को जानते हैं और डॉग लवर भी हैं। पीड़ित ने किसी प्रकार की पुलिस कार्रवाई से इनकार किया है। और न ही पुलिस को जानकारी दी है।

    पार्कों में कुत्ते ले जाना मना

    घटना के बाद आर डब्लू ए ने कुत्तों को पार्क में न ले जाने की अपील की है। पार्कों में कुत्ते ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित कर दिया है। यदि कुत्ते को सेक्टर में घुमाना जरूरी हो तो उसे मुंह पर मुजला लगाकर और पट्टे से पकड़कर ही ले जाने की हिदायत दी गई है।

    कुत्ते को घर के बाहर खुला न छोड़ने की अपील भी आर डब्लू ए ने सेक्टर के लोगों से की है। नियम तोड़ने पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाने की चेतावनी दी गई है।

    यह भी पढ़ें- नोएडा में पिटबुल के हमले से टूटी से महिला की रीढ़ की हड्डी, आक्रामक कुत्तों के लिए सख्त नीति की मांग

    यह भी पढ़ें- नोएडा की सोसायटी में पिटबुल पर बवाल, 'गेट खोलकर रखते हैं खतरनाक कुत्ते'; लोगों ने किया जोरदार प्रदर्शन