नोएडा में पिटबुल के हमले से टूटी से महिला की रीढ़ की हड्डी, आक्रामक कुत्तों के लिए सख्त नीति की मांग
नोएडा के सेक्टर-50 में एक पिटबुल के हमले से महिला गिर गईं और उनकी रीढ़ की हड्डी टूट गई। नोफा ने नोएडा प्राधिकरण से गाजियाबाद की तर्ज पर आक्रामक कुत्तो ...और पढ़ें
-1784773843647_m.webp)
नोएडा में एक महिला के पिटबुल ने काट लिया।
HighLights
पिटबुल के हमले से महिला की रीढ़ की हड्डी टूटी।
नोफा ने नोएडा प्राधिकरण से सख्त नीति बनाने की मांग की।
गाजियाबाद की तर्ज पर आक्रामक नस्लों पर प्रतिबंध लगे।
जागरण संवाददाता, नोएडा। नोएडा के सेक्टर-50 में एक महिला पर पिटबुल ने हमला कर काट लिया। पिटबुल के हमले से महिला जमीन पर गिर गईं। गिरने से उनकी रीढ़ की हड्डी टूट गई। घटना इसी माह हुई।
घटना का हवाला देते हुए नोफा के पूर्व अध्यक्ष और संस्थापक सदस्य ने नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी कृष्णा करुणेश को पत्र लिख आक्रामक कुत्तों के लिए शहर में सख्त नीति बनाने की मांग की है।
महिला को काट लिया
नोफा के पूर्व अध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि सेक्टर-50 में एक महिला अपने पालतू कुत्ते को टहला रहीं थीं। वहीं, सड़क पर एक और निवासी अपने पिटबुल को टहला रहा था। पिटबुल ने महिला और उनके पालतू कुत्ते पर हमला किया। महिला को काट लिया और वह गिर गईं। गिरने से उनकी रीढ़ की हड्डी टूट गई।
सीईओ को लिखा पत्र
पूर्व में भी आक्रामक और पिटबुल नस्ल के कुत्तों ने हमला कर कई लोगों को गंभीर रूप से घायल किया है। इस पर सीईओ को पत्र लिख लिखा। पेट पॉलिसी के तहत घटना के बाद मात्र 10000 हजार रुपये का जुर्माना और चिकित्सा व्यय वहन करने का प्राविधान है।
यह नीति इस तरह के हमलों को नहीं रोक पा रही है। नोएडा प्राधिकरण को पत्र लिख गाजियाबाद नगर निगम की तर्ज पर पिटबुल, राटवाइलर और डोगो अर्जेंटीनो जैसी आक्रामक नस्लों के नए पंजीकरण पर तुरंत प्रतिबंध लगाने की अपील की है।
यह भी पढ़ें- हापुड़ में ट्यूबवेल पर बंधा मिला लावारिस पिटबुल, ग्रामीणों में दहशत; पुलिस ने कराया रेस्क्यू
साथ ही आम क्षेत्र, पार्क, लिफ्ट और बेसमेंट में कुत्तों के मजल लगाने और और छोटी लीश अनिवार्य करने, मालिकों के लिए अनिवार्य प्रशिक्षण और लाइसेंसिंग व गंभीर हमलों में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने का सुझाव पत्र के माध्यम से दिया है।