विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्रेटर नोएडा में सपनों का घर बनाने के लिए जेब करनी होगी ढीली, कीमतों में हुई 3.58% तक बढ़ोतरी

Published: Sat, 02 May 2026 06:15 PM (IST)

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की 143वीं बोर्ड बैठक में संपत्ति की कीमतों में 3.58% की बढ़ोतरी को मंजूरी मिली है, जिससे घर बनाना और उद्योग स्थापित करना महंगा हो जाएगा।

ग्रेटर नोएडा में बढ़े प्रॉपर्टी के रेट्स। तस्वीर- एआई जनरेटेड

ग्रेटर नोएडा में बढ़े प्रॉपर्टी के रेट्स। तस्वीर- एआई जनरेटेड

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में संपत्ति की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई है। प्राधिकरण की शनिवार को हुई 143वीं बोर्ड बैठक में सभी श्रेणी की संपत्ति में 3.58 प्रतिशत की बढ़ोतरी के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी गई।

घर बनाना उद्योग लगाना सब हुआ महंगा

इस वृद्धि से ग्रेटर नोएडा में घर बनाना और उद्योग लगाना सभी महंगा हो गया है। प्राधिकरण बोर्ड ने अहम निर्णय लेते हुए शहर की 105 मीटर रोड को गंगा एक्सप्रेस वे से जोड़ने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है।

गंगा एक्सप्रेसवे को लेकर भी बड़ा फैसला

इसके जरिये गंगा एक्सप्रेसवे और ग्रेटर नोएडा आपस में सीधे जुड़ जाएंगे। बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 6048 करोड़ के बजट को स्वीकृति प्रदान कर दी है। जमीन अधिग्रहण पर 1150 करोड़ व संरचनात्मक विकास पर 2176 करोड़ खर्च होंगे।

जल के बकायेदारों के लिए भी अच्छी खबर

चालू वित्त वर्ष के लिए प्राधिकरण ने जल की दरों में कोई बढ़ोतरी न करने का निर्णय लिया था। जल के बकायेदारोंं के लिए एक मुश्त समाधान योजना को भी बोर्ड ने अपनी स्वीकृति प्रदान की है। हाइराइज इमारतों मेंं आग की घटनाओं से निपटने के लिए सौ करोड़ से हाइड्रोलिक प्लेटफार्म खरीदा जाएगा।

यह भी पढ़ें- नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून को शुरू होंगी उड़ानें, इंडिगो एयरलाइंस की होगी पहली फ्लाइट

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा की निराला ग्रीनशायर सोसायटी में आया 1.64 करोड़ का Water Bill, बिल्डर बोला-प्राधिकरण ने भेजा