विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून को शुरू होंगी उड़ानें, इंडिगो एयरलाइंस की होगी पहली फ्लाइट

Published: Fri, 01 May 2026 03:52 PM (IST)Updated: Fri, 01 May 2026 04:10 PM (IST)

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून को उड़ान सेवाएं शुरू हो रही हैं। इस एयरपोर्ट से पहली उड़ान इंडिगो एयरलाइंस ...और पढ़ें

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान सेवा को शुरू करने के लिए लंबे समय से तारीखों के लग रहे थे कयास। फाइल फोटो

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान सेवा को शुरू करने के लिए लंबे समय से तारीखों के लग रहे थे कयास। फाइल फोटो

HighLights

  1. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानें 15 जून से शुरू होंगी।

  2. इंडिगो एयरलाइंस को मिलेगी पहली उड़ान भरने का अवसर।

  3. लंबे समय से लग रही तारीखों के कयास समाप्त हुए।

मनोज शर्मा, ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हवाई सफर का सपना 15 जून को पूरा होने जा रहा है। दिल्ली एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत की यात्रियों को नोएडा एयरपोर्ट से यात्री सुविधाओं के अलावा कार्गो की सुविधा उपलब्ध हो सकेंगी। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून को पहली उड़ान इंडिगो एयरलाइंस की होगी। उड़ान कहां के लिए होगी और किस समय होगी इसको लेकर एयरपोर्ट अथॉरिटी और एयरलाइन जल्द ही घोषणा करेंगी।

28 मार्च को हुआ था उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 मार्च को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था। इसके बाद जल्द ही यहां से घरेलू और कार्गो सेवाओं के शुरू होने के कयास लगाए जा रहे थे। नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो से हवाई अड्डा सुरक्षा कार्यक्रम (एएसपी) की मंजूरी मिलने के बाद यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने 15 जून से उड़ानों के संचालन की घोषणा की है।

उड़ानों की समय सारणी जल्द होगी घोषित

यापल के अधिकारियों ने बताया कि वाणिज्यिक सेवाओं के शुभारंभ से पहले हवाई अड्डे का सुरक्षा ढांचा, प्रणालियां और संचालन प्रक्रियाएं नियामक आवश्यकताओं के अनुरूप पूरी कर ली गई हैं। इंडिगो एयरलाइंस नोएडा एयरपोर्ट से पहली उड़ान संचालित करेगी। जिसके बाद जल्द ही अकासा एयर और एयर इंडिया एक्सप्रेस भी उड़ान भरेंगी। एयरपोर्ट से विभिन्न शहरों के लिए शुरू होने वाली उड़ानों की समय सारणी, गंतव्यों और यात्री सेवाओं के बारे में जल्द यात्रियों को जानकारी दी जाएगी।

पर्यटन, व्यापार और निवेश के अवसर खुलेंगे

नोएडा एयरपोर्ट आधुनिक टर्मिनल, बुनियादी ढांचा, कुशल संचालन और मजबूत मल्टीमाडल कनेक्टिविटी का संगम है। वाणिज्यिक संचालन की शुरुआत क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूत करने, आर्थिक विकास को बढ़ावा देने और व्यापक क्षेत्र में पर्यटन, व्यापार और निवेश के नए अवसर प्रदान करेगा।

यह भी पढ़ें- नोएडा एयरपोर्ट तक टोल-फ्री एक्सप्रेसवे का प्रस्ताव फंसा, JP इन्फ्राटेक टोल वसूली पर अड़ी

यह भी पढ़ें- नोएडा एयरपोर्ट के सुरक्षा प्रोग्राम को मिली मंजूरी, इसी हफ्ते तय होंगी टिकट की दरें; मई के अंत में उड़ान

यह भी पढ़ें- एक्सप्रेसवे से नोएडा एयरपोर्ट का सफर होगा सुरक्षित, सर्विस रोड के दोनों ओर लगेंगे W-मेटल क्रैश बैरियर