ग्रेटर नोएडा की निराला ग्रीनशायर सोसायटी में आया 1.64 करोड़ का Water Bill, बिल्डर बोला-प्राधिकरण ने भेजा
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की निराला ग्रीनशायर सोसायटी में निवासियों को बिल्डर ने 1.64 करोड़ रुपये का पानी का बिल भेजा है, जिससे उनमें आक्रोश है।

लोगों का आरोप है कि बिल्डर ने करीब 1.64 करोड़ रुपये का बिल भेजा है।
HighLights
निराला ग्रीनशायर सोसायटी को 1.64 करोड़ का पानी बिल मिला।
निवासी आठ साल से मेंटेनेंस में पानी खर्च देने का दावा।
बिल्डर ने बिल प्राधिकरण द्वारा भेजा बताया, संपर्क नहीं।
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित निराला ग्रीनशायर सोसायटी में बिल्डर प्रबंधन द्वारा अचानक करोड़ों रुपये का पानी का बिल भेजे जाने पर लोगों में आक्रोश है। लोगों का आरोप है कि बिल्डर ने करीब 1.64 करोड़ रुपये का बिल भेजा है, जिसे सभी फ्लैट मालिकों में बांटकर वसूला जा रहा है।
लोगों का कहना है कि सोसायटी में लोग पिछले आठ वर्षों से रह रहे हैं और हर महीने मेंटेनेंस शुल्क देते हैं। बिजली का बिल वे अलग से स्वयं भरते हैं, लेकिन पानी के नाम पर कभी अलग से कोई शुल्क नहीं लिया गया। उनका कहना है कि अब तक मेंटेनेंस में ही पानी का खर्च शामिल रहता था।
सोसायटी के निवासी कपिल ने बताया कि बिल्डर प्रबंधन ने नोटिस जारी कर कहा है कि यह बिल प्राधिकरण की ओर से आया है और इसे सभी निवासियों में बांटा जाएगा। हालांकि, लोगों का सवाल है कि पहले कभी ऐसा बिल नहीं आया, तो अब अचानक इतनी बड़ी राशि क्यों मांगी जा रही है।
लोगों ने बताया कि गंगाजल की आपूर्ति हाल ही में शुरू हुई है, वह भी दिन में केवल सुबह और शाम दो-दो घंटे के लिए ही मिलती है। ऐसे में इतने बड़े पानी के बिल को लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं और बिल्डर प्रबंधन से जवाब मांग रहे हैं। वहीं, इस मामले में बिल्डर प्रबंधन से संपर्क किया गया है, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।
यह भी पढ़ें- श्रमिक दिवस पर मुस्तैद रहे पुलिस अधिकारी, ग्रेटर नोएडा में चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात; हर तरफ पैनी नजर
यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में बारातियों पर हमला, विशेष समुदाय के लोगों पर पथराव और गाड़ियों में तोड़फोड़; चार गिरफ्तार
यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा के दनकौर में स्कूली बस की चपेट में आकर 5 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत, ड्राइवर फरार
