ग्रेटर नोएडा में गुटखा न देने पर दुकानदार पर की फायरिंग, पेट के आर-पार हो गई गोली; हमलावर पड़ोसी गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा के खेड़ी भनौता गांव में गुटखा मांगने को लेकर हुए विवाद में एक पड़ोसी ने दुकानदार पर गोली चला दी। पुलिस ने आरोपी फौजी को गिरफ्तार कर लिया ...और पढ़ें

पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल बरामद कर ली है। प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
गुटखा मांगने पर पड़ोसी ने दुकानदार को गोली मारी।
गोली पेट के आर-पार हुई, दुकानदार खतरे से बाहर।
आरोपी सुरेंद्र फौजी गिरफ्तार, लाइसेंसी पिस्टल बरामद।
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के खेड़ी भनौता गांव में गुटखा मांगने को लेकर हुए विवाद में पड़ोसी ने दुकानदार पर गोली चला दी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल बरामद कर ली है। घायल की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
गोली पेट के हो गई पार
पुलिस के अनुसार, खेड़ी भनौता निवासी उदय प्रताप 42 वर्ष अपनी दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले सुरेंद्र फौजी दुकान पर आया और गुटखा मांगने लगा। किसी बात को लेकर दोनों में गाली-गलौज शुरू हो गई। इसी दौरान आवेश में सुरेंद्र फौजी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से उदय प्रताप पर फायर कर दिया। गोली पेट के निचले हिस्से में लगी और पार हो गई।
लाइसेंसी पिस्टल कर ली गई जब्त
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। सीटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड में पेट के अंदर कोई बुलेट नहीं मिली। डॉक्टरों के मुताबिक आंतरिक अंग सुरक्षित हैं और मरीज की स्थिति अब सामान्य है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित सुरेंद्र फौजी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर उसके पास से घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद कर ली है।