Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जाम से मिलेगी मुक्ति, डीएससी मार्ग पर बनेगा 4 किमी लंबा एलिवेटेड रोड

    Updated: Mon, 13 Jul 2026 08:30 PM (IST)

    ग्रेटर नोएडा के तिलपता क्षेत्र में डीएससी मार्ग पर लगने वाले जाम से निजात के लिए 4 किमी लंबे एलिवेटेड रोड को मंजूरी मिली है। यह परियोजना उत्तर प्रदेश ...और पढ़ें

    तिलपता क्षेत्र में डीएससी मार्ग पर रोज लगने वाले जाम से अब जल्द राहत मिलेगी। (AI Generated Image)

    तिलपता क्षेत्र में डीएससी मार्ग पर रोज लगने वाले जाम से अब जल्द राहत मिलेगी। (AI Generated Image)

    HighLights

    1. तिलपता डीएससी मार्ग पर बनेगा 4 किमी एलिवेटेड रोड।

    2. सीईओ ने दी परियोजना को सैद्धांतिक मंजूरी, जाम से राहत।

    3. उत्तर प्रदेश सेतु निगम तैयार करेगा विस्तृत परियोजना रिपोर्ट।

    जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के तिलपता क्षेत्र में डीएससी मार्ग पर रोज लगने वाले जाम से अब जल्द राहत मिलेगी। यहां करीब चार किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड बनेगा। परियोजना को सीईओ ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। इसके बाद इसका सर्वे और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी डीपीआर तैयार करने की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश सेतु निगम को सौंपी है।

    इस मद में प्राधिकरण ने सेतू निगम को करीब 35 लाख रुपये का भुगतान भी कर दिया है। एलिवेटेड रोड तिलपता गोलचक्कर के पास स्थित पुलिस चौकी से शुरू होगा और कंटेनर डिपो के पास जाकर खत्म होगा। इसी क्षेत्र से दादरी रेलवे ओवरब्रिज और रूपबास बाइपास भी जुड़ते हैं। यहां भारी वाहनों और लोकल ट्रैफिक एक साथ होने के कारण हर दिन लंबा जाम लगता है।

    एलिवेटेड रोड पर कंटेनर डिपो जाने वाले भारी वाहन चलेंगे

    वरिष्ठ प्रबंधक परियोजना विभाग प्रभात शंकर ने बताया कि एलिवेटेड रोड पर कंटेनर डिपो जाने वाले भारी वाहन चलेंगे। इससे मुख्य सड़क पर दबाव कम होगा। मौजूदा सड़क स्थानीय लोगों के लिए पहले की तरह खुली रहेगी। रोड कितने लेन का होगा और निर्माण पर कुल कितना खर्च आएगा इसका आंकलन डीपीआर तैयार होने के बाद ही किया जा सकेगा।

    ग्रेनो प्राधिकरण के सीईओ रवि कुमार एनजी ने कहा कि शहर में ट्रैफिक लगातार बढ़ रहा है। तिलपता गोलचक्कर और कंटेनर डिपो के पास जाम आम समस्या बन गई थी। एलिवेटेड रोड बनने से आवागमन सुगम होगा और लोगों को जाम से बड़ी राहत मिलेगी। इस पर तेजी से काम होगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- बछलौता फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, बाइक की डिवाइडर से टक्कर के बाद पिता-बेटी की मौत; बेटे की काटनी पड़ी टांग