Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ग्रेटर नोएडा: 'दहेज में क्रेटा कार...', ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर 2 बच्चों की मां ने लगाई फांसी

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 03:57 PM (IST)

    ग्रेटर नोएडा के घंघोला गांव में दहेज प्रताड़ना से तंग आकर 30 वर्षीय विवाहिता तनु ने फांसी लगाकर जान दे दी। ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड।

    सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड।

    HighLights

    1. दहेज प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता तनु ने की आत्महत्या।

    2. ससुरालियों पर क्रेटा कार और नकदी मांगने का आरोप।

    3. पति समेत तीन लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस।

    जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली क्षेत्र के घंघोला गांव में ससुरालवालों की पिटाई के बाद विवाहिता तनु (30) ने फंदा लगाकर जान दे दी। मायके वालों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज के रूप में क्रेटा कार व नगदी की मांग कर रहे थे।

    सोमवार रात भी पिटाई की थी। इसी से आहत होकर तनु ने ऊपर की मंजिल पर बने कमरे में जाकर दुपट्टा के सहारे पंखे से फंदा लगा लिया।

    छह साल पहले हुई थी शादी

    मृतका के स्वजन की शिकायत पर पुलिस ने पति अमित और सास-ससुर समेत तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने, मारपीट और दहेज प्रताड़ना आदि की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

    महिला की छह वर्ष पहले शादी हुई थी, उसके दो बच्चे हैं। प्रभारी निरीक्षक पंकज शर्मा का कहना है कि पंचनामा भर कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- हापुड़: निकाह के दो साल बाद पत्नी को तीन तलाक देकर घर से निकाला, मासूम बेटी को भी छीना