जेवर में आज सुबह 7 बजे से रात 11 बजे तक माल वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित, इन रास्तों का करें इस्तेमाल
जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लोकार्पण के कारण सुबह 7 बजे से रात 11 बजे तक मालवाहक वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। केवल आपातकालीन सेवाएं ...और पढ़ें

सिर्फ आपातकालीन सेवाएं एंबुलेंस व दमकल आदि वाहन निकाले जाएंगे।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। जेवर स्थित नोएडा इंटर नेशनल एयरपोर्ट का लोकार्पण के चलते नोएडा-ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेस-वे समेत कार्यक्रम स्थल के आस-पास के रास्तों पर सुबह सात से रात 11 बजे तक सभी प्रकार के माल वाहक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी। सिर्फ आपातकालीन सेवाएं एंबुलेंस व दमकल आदि वाहन निकाले जाएंगे।
मेरठ और गाजियाबाद से आने वाले वाहन
जनपद मेरठ, गाजियाबाद की ओर से आने वाले वाहन ईस्टर्न पेरीफेरल होकर सिरसा टोल से नीचे उतरकर सिरसा गोलचक्कर से डाढ़ा गोलचक्कर से सुपरटेक गोलचक्कर से दाहिने मुड़ कर नट मड़ैया गोलचक्कर से होंडा सीएल चौक से पुस्ता तिराहा से बायें मुड़कर गलगोटिया विश्वविद्यालय के सामने से डबल सर्विस रोड होकर फलैदा कट से नगला कंचन तिराहा से बायें मुड़ कर दयानतपुर इंटरचेंज के नीचे रनेहरा पुलिस चौकी के सामने बने अस्थाई गेट से प्रवेश करेंगे।
पार्किंग- जनपद मेरठ के लाेग पी-7 और गाजियाबाद के पी-6 में वाहनों को पार्क कर कार्यक्रम स्थल पर पहुचेंगे।
मथुरा और अलीगढ़ जनपद
मथुरा और अलीगढ़ जनपद से आने वाले वाहन यमुना एक्सप्रेस-वे से होकर जेवर टोल पार कर जेवर कट से उतरकर दाहिने मुड़ कर सबौता अंडरपास से किशोरपुर गेट से प्रवेश कर एयरपोर्ट परिसर में पहुंचेंगे।
पार्किंग- जनपद मथुरा के लिए पी-5 और अलीगढ़ के लिए पी-9, पी-11 वाहन पार्किंग स्थल है।
हापुड़ और बुलंदशहर जनपद
जनपद हापुड़, बुलन्दशहर, गभाना, खुर्जा, जहांगीरपुर, बंकापुर की ओर से आने वाले वाहन जेवर खुर्जा मार्ग पर ग्राम थोरा से पहले दाहिने मुड़ कर पारोही गेट से एयरपोर्ट परिसर में प्रवेश कर टाटा बीचिंग प्लांट के सामने दाहिने पहुंचेंगे।
खबरें और भी
पार्किंग- जनपद हापुड़ के वाहन पी 14 और बुलंद शहर के पी-13 में पार्किंग होंगे।
विशिष्ट अतिथि व मीडिया कर्मी और अधिकारियों के रास्ते
अतिविशिष्ट और विशिष्ट अतिथि यमुना एक्सप्रेस-वे से जेवर एयरपोर्ट के लिए बने इंटरचेंज (32 किमी माइलस्टोन) मार्ग से प्रवेश करेंगे। अपने वाहन निर्धारित पार्किंग पी-एक, पी-दो और पी-तीन में पार्क कर शटल वाहन से कार्यक्रम में शामिल होंगे।
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से आने वालों के लिए
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से आने वाले वाहन गलगोटिया कट से उतरकर एक्सपो मार्ट गोलचक्कर से यू-टर्न लेकर एक्सपो मार्ट अंडरपास से होकर आईएफएस विला गोलचक्कर से दाहिने मुड़ कर एनएसजी गोलचक्कर से बायें मुड़ कर पुस्ता तिराहा से गलगोटिया विवि के सामने से डबल सर्विस रोड होकर फलैदा कट से नगला कंचन तिराहे से बायें मुड़ कर दयानतपुर इंटरचेंज के नीचे रनेहरा पुलिस चौकी के सामने बने अस्थाई गेट से प्रवेश कर पी-7 में पार्क कर कार्यक्रम में शामिल होंगे।
ग्रेनो वेस्ट और सूरजपुर की ओर से आने वाले वाहन
गौतमबुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा वेस्ट, सूरजपुर की ओर से आने वाले वाहन परीचौक से पी 3 गोलचक्कर से होंडा सीएल चौक से दाहिने मुड़ कर पुस्ता तिराहा से बायें मुड़ कर गलगोटिया विवि के सामने से डबल सर्विस रोड होकर फलैदा कट से नगला कंचन तिराहा से बायें मुड़ कर दयानतपुर इंटरचेंज के नीचे रनेहरा पुलिस चौकी के सामने के अस्थाई गेट से प्रवेश कर पी-7 में पार्क कर कार्यक्रम में शामिल होंगे।
जेवर कस्बा से आने वाले वाहन
जेवर कस्बा की ओर से आने वाले वाहन चालक साबौता अंडर पास होकर किशोरपुर गेट से प्रवेश कर एयरपोर्ट परिसर में पी-12 स्थित पार्किंग में वाहन पार्क करने के के बाद कार्यकम में शामिल हो सकेंगे।
दो पहिया वाहनों के लिए यह व्यवस्था
- दो पहिया और हल्के वाहन चालक किशोरपुर गेट से प्रवेश कर एयरपोर्ट परिसर में पी-4 पार्किंग में वाहन पार्क कर कार्यक्रम में शामिल हो सकेंगे।
- सिकन्द्रबाद और काकोड से जेवर की ओर आने वाले कमर्शियल वाहनों को चचुरा कस्बा नहर पुल से खैलरी की ओर डायवर्ट किया जायेगा।
- आगरा की ओर से आने वाले वाहनों को जेवर टोल से पहले ही बने यू-टर्न से आगरा की ओर डायवर्ट किया जायेगा। यह वाहन चालक अलीगढ़ टप्पल होकर गंतव्य तक जा सकेंगे।
- जनपद मेरठ, हापुड़ और गाजियाबाद से ईस्टर्न पेरिफेरल से यमुना एक्सप्रेस-वे का प्रयोग कर आगरा, मथुरा, लखनऊ व अन्य प्रदेशों में जाने के लिए ईस्टर्न पेरिफेरल के बील अकबरपुर से उतरकर एनएच-91 का प्रयोग कर गंतव्य तक जा सकेंगे।
- पलवल से ईस्टर्न पेरीफेरल द्वारा नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर अन्य स्थानों पर जाने वाले वाहन चालकों काे सिरसा लूप से उतरना प्रतिबंधित रहेगा।