जेवर में ₹25 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक स्कूल, प्री-प्राइमरी से 12वीं तक होगी पढ़ाई; देंगे स्मार्ट सुविधा
जेवर में 25 करोड़ रुपये की लागत से एक अत्याधुनिक कंपोजिट स्कूल का निर्माण शुरू हो गया है, जो प्री-प्राइमरी से 12वीं तक की शिक्षा प्रदान करेगा। इसकी आध ...और पढ़ें

गिझोड़ गांव में आयोजित शिलान्यास समारोह में विधायक पंकज सिंह का स्वागत करते ग्रामीण। सौ. कार्यकर्ता
HighLights
जेवर में ₹25 करोड़ का अत्याधुनिक स्कूल बनेगा।
प्री-प्राइमरी से 12वीं तक की शिक्षा मिलेगी।
स्मार्ट क्लास, लैब, खेल मैदान जैसी सुविधाएं होंगी।
जागरण संवाददाता, जेवर। क्षेत्र के शैक्षिक ढांचे को मजबूत करने के लिए जेवर के बच्चों को एक ही छत के नीचे 12वीं तक शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में काम शुरू हो चुका है। सबकुछ ठीक रहा तो जल्द ही उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) 25 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाले इस स्कूल का निर्माण शुरू करेगा। जहां बच्चों का आधुनिक स्कूल में स्मार्ट क्लास, प्रयोगशाला और खेलकूद के मैदान की बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अत्याधुनिक कंपोजिट स्कूल की आधारशिला रखी।
कई तरह की सुविधाओं से होगा परिपूर्ण
कार्यक्रम में विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक अनुष्ठानों के बीच जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने स्कूल की नींव रखी। इसके लिए यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने लगभग छह एकड़ भूमि निश्शुल्क उपलब्ध कराई है, जहां एक ही परिसर में प्री-प्राइमरी से 12वीं तक की शिक्षा मिल सकेगी।
जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि यह केवल निर्माण परियोजना नहीं, बल्कि बच्चों के भविष्य की नींव साबित होगा,कंपोजिट स्कूल एक ऐसा संस्थान बनेगा जो आने वाली पीढ़ियों की प्रतिभा, मूल्यों और आकांक्षाओं को संवारेगा। स्कूल में आधुनिक कक्षाओं, स्मार्ट लर्निंग सुविधाओं, विज्ञान और कंप्यूटर प्रयोगशाला, पुस्तकालय और खेलकूद के बुनियादी ढांचे जैसी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा।