नोएडा एयरपोर्ट के बाद अब बुलेट ट्रेन और नमो भारत का हब बनेगा जेवर; 35 लाख आबादी को होगा फायदा
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के साथ जेवर अब रेल कनेक्टिविटी का भी बड़ा केंद्र बन रहा है, जिसमें नमो भारत रैपिड रेल और बुलेट ट्रेन परियोजनाएं शामिल हैं। यह ...और पढ़ें
-1783435412676_m.webp)
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के साथ जेवर अब रेल कनेक्टिविटी का भी बड़ा केंद्र बन रहा है।
HighLights
नोएडा एयरपोर्ट के साथ जेवर रेल कनेक्टिविटी का केंद्र।
बुलेट ट्रेन और नमो भारत रैपिड रेल परियोजनाएं शामिल।
हवाई, सड़क, रेल का एकीकृत मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट हब।
मनोज कुमार शर्मा, जेवर। गौतमबुद्ध नगर के सबसे पिछड़े इलाके में गिने जाना वाला जेवर आज विकास का माडल बन गया है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के साथ ही जेवर निवेश का बड़ा केंद्र बन चुका है। जेवर को रेल कनेक्टिविटी का भी केंद्र बनाने की तैयारी चल रहा है।
नमो भारत रैपिड रेल से लेकर दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन और रेल का शानदार इंटीग्रेटेड जाल बिछाने का ब्लू प्रिंट तैयार हो चुका है। इसे धरातल पर उतारने के लिए अलग-अलग एजेंसी तैयारी में जुटी हैं। भविष्य में यह जेवर विकास माडल के साथ मल्टी माडल ट्रांसपोर्ट ट्रानेक्टिविटी का भी मॉडल बनेगा।
नोएडा एयरपोर्ट से 15 जून से विमान सेवा का संचालन शुरू हो चुका है। देश के 17 शहर नोएडा एयरपोर्ट से सीधे जुड़ चुके हैं। लेकिन जेवर क्षेत्र का विकास केवल एयरपोर्ट के जरिये हवाई कनेक्टिविटी तक ही सीमित नहीं है। बल्कि सड़क और रेल कनेक्टिविटी भी जेवर को विकास के नए माडल के तौर पर पहुंचा देंगी।
दिल्ली मुंबई लिंक एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी लगभग तैयार
यमुना एक्सप्रेसवे के अलावा दिल्ली मुंबई लिंक एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी लगभग तैयार हो चुकी है। गंगा एक्सप्रेसवे से लिंक एक्सप्रेसवे के जरिये कनेक्टिविटी को धरातल पर उतने के लिए जमीन अधिग्रहण का काम चल रहा है। खुर्जा से पलवल तक एयरपोर्ट के पूर्वी छोर से होकर नया राष्ट्रीय राजमार्ग प्रस्तावित है। यह एनसीआर प्लानिंग बोर्ड की योजना का हिस्सा है।
खबरें और भी
35 लाख अनुमानित है यीडा की आबादी यमुना प्राधिकरण के मास्टर प्लान 2041 के तहत शहर की आबादी 35 लाख अनुमानित है। लाखों की इस आबादी को सार्वजनिक परिवहन सेवा के लिए मल्टी माडल कनेेक्टिविटी प्रस्तावित है। हवाई, सड़क से लेकर रेल तक शामिल हैं।
दिल्ली हाबड़ा और दिल्ली मुंबई रेल कॉरिडोर को जोड़ेगा नया रेल लिंक
दिल्ली को पूर्व व पश्चिम से कनेक्टिविटी देने वाला दिल्ली हाबड़ा और दिल्ली मुंबई रेल कॉरिडोर को जोड़ने के लिए रेल लिंक भी जेवर क्षेत्र से होकर गुजरेगा। उत्तर मध्य रेलवे ने उत्तर प्रदेश के खुर्जा से हरियाणा में पलवल जिले के रुंधी के बीच 61 किमी लंबे रेल लिंक की योजना तैयार की है।
इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार हो रही है। इस रेल लिंक पर 2400 करोड़ रुपये की लागत का अनुमान है। यह रेल लिंक नोएडा एयरपोर्ट के नजदीक से कनेक्टिविटी देते हुए गुजरेगा। इसमें यात्री व माल ढुलाई होगी। अभी तक जेवर क्षेत्र के नजदीकी रेलवे स्टेशन खुर्जा जंक्शन, पलवल हैं।
बुलेट ट्रेन का पहला स्टेशन होगा नोएडा एयरपोर्ट
दिल्ली-वाराणसी हाई-स्पीड रेल (बुलेट ट्रेन) कॉरिडोर का स्टेशन नोएडा एयरपोर्ट टर्मिनल के ग्राउंड ट्रांसपोर्ट सेंटर में बनेगा। यह भूमिगत स्टेशन होगा। दिल्ली से महज 21 मिनट में नोएडा एयरपोर्ट की दूरी तय हो जाएगी। बुलेट ट्रेन आगे मथुरा, आगरा, लखनऊ और वाराणसी तक यात्रियों के लिए बेहद कम समय में शानदार सफर के लिए गेम चेंजर साबित होगी।
नमो भारत रैपिड रेल कॉरिडोर से मेरठ, गाजियाबाद और दिल्ली होगा कनेक्ट
एयरपोर्ट को दिल्ली मेरठ नमो भारत रैपिड रेल कॉरिडोर से जोड़ा जाएगा। गाजियाबाद से नोएडा एयरपोर्ट तक 72 किलोमीटर लंबे नमो भारत रैपिड रेल कॉरिडोर को मंजूरी मिल चुकी है। गाजियाबाद के साथ ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के प्रमुख सेक्टरों से होते हुए सीधे एयरपोर्ट तक जाएगा। इससे मेरठ, दिल्ली या गाजियाबाद के यात्री बिना ट्रेन बदले हाई-स्पीड रैपिड रेल के जरिए सीधे एयरपोर्ट पहुंच सकेंगे। सूरजपुर में नमो भारत रैपिड रेल गुरुग्राम-ग्रेटर नोएडा कॉरिडोर से जुड़ेगी।