Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ग्रेटर नोएडा में ई-बसों के लिए नया चार्जिंग स्टेशन शुरू, लोगों को मिली बड़ी राहत; गाजियाबाद जाना होगा आसान

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 10:20 AM (IST)

    आज से ग्रेटर नोएडा के कासना बस स्टैंड पर ई-बसों के लिए चार्जिंग सुविधा शुरू हो गई है, जिससे नोएडा में इलेक्ट्रिक बस सेवा तेज और सुगम होगी। यह सुविधा ब ...और पढ़ें

    कासना बस स्टैंड पर ई-बसों के लिए चार्जिंग सुविधा शुरू। AI जनरेटेड।

    कासना बस स्टैंड पर ई-बसों के लिए चार्जिंग सुविधा शुरू। AI जनरेटेड।

    HighLights

    1. कासना बस स्टैंड पर ई-बस चार्जिंग सुविधा आज से शुरू।

    2. तेज चार्जिंग तकनीक: 45-60 मिनट में 80% बैटरी चार्ज।

    3. यात्रियों को कम इंतजार, बसों के फेरे बढ़ेंगे, कनेक्टिविटी सुधरेगी।

    जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। नोएडा में इलेक्ट्रिक बस सेवा को तेज और आसान बनाने के लिए आज से कासना बस स्टैंड पर ई-बसों के लिए चार्जिंग सुविधा शुरू हो गई।

    ग्रेनो प्राधिकरण ने यहां चार्जिंग स्टेशन के निर्माण और ट्रायल का काम पूरा कर लिया है। अब तक ई-बसों को चार्ज करने के लिए नोएडा व गाजियाबाद के मोहन नगर डिपो तक जाना पड़ता था, जिसकी वजह से बीच रूट में बसें कम हो जाती थीं और यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ता था।

    कासना को ई-बस रूट का प्रमुख हब बनाने की योजना के तहत यह स्टेशन विशेष रूप से तैयार किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि रूट के बीच में ही चार्जिंग की सुविधा मिलने से बसों का संचालन सुचारू होगा और समय की बचत होगी।

    C-130-1-NOI1780-461484

    तेज चार्जिंग तकनीक, एक घंटे में 80 प्रतिशत बैटरी

    नए स्टेशन पर अत्याधुनिक तेज चार्जिंग तकनीक लगाई गई है। प्राधिकरण के अनुसार, एक ई-बस करीब 45 से 60 मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज हो सकेगी। इससे बसें कम समय में दोबारा सड़क पर उतर सकेंगी।

    ग्रेनो डिपो परिसर में ड्राइवरों के लिए आराम कक्ष, पीने के पानी और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं हैं, ताकि लंबे रूट पर ड्यूटी करने वाले चालकों को राहत मिल सके।

    पीक आवर में यात्रियों को राहत, बढ़ेंगे फेरे

    ग्रेनो प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बताया कि चार्जिंग प्वाइंट शुरू होने से बसों की उपलब्धता बढ़ेगी और दिनभर में फेरों की संख्या में इजाफा होगा। खासकर सुबह और शाम के पीक आवर में ज्यादा बसें चलने से स्टैंड और बसों में भीड़ कम होगी। यात्रियों को कम इंतजार करना पड़ेगा। ग्रेटर नोएडा के अंदरूनी और नोएडा को जोड़ने वाले ई-बस रूटों की फ्रीक्वेंसी भी बेहतर होगी।

    खबरें और भी

    गाजियाबाद और ग्रेनो के अंदरूनी सेक्टर भी जुड़ेंगे

    ग्रेनो डिपो में बसों के चार्जिंग स्टेशन शुरू होने से यात्रियों की सुविधाओं में भी इजाफा होगा। बाटनिकल गार्डन से परीचौक की तरफ आने वाली बसें अब विभिन्न सेक्टरों से होकर चलेंगी।

    यह भी पढ़ें- नोएडा में 52 करोड़ से बनेगा भंगेल एलिवेटेड रोड लूप, 10 से अधिक सेक्टरों को जोड़ेगा; बेहतर होगी कनेक्टिविटी

    वहीं, नए रूट के रूप में गाजियाबाद रेलवे स्टेशन को भी वाया ग्रेनो वेस्ट जोड़ा गया है। इससे दोनों शहरों के बीच सफर करने वाले यात्रियों को सीधी बस सेवा का लाभ मिलेगा।