Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अब फैक्ट्री के पास ही श्रमिकों को 'सस्ता घर', नोएडा के औद्योगिक क्षेत्रों में 'लेबर हॉस्टल' का प्लान तैयार

    Updated: Mon, 20 Apr 2026 10:33 PM (GMT+05:30)

    नोएडा प्राधिकरण औद्योगिक क्षेत्रों में श्रमिकों के लिए लेबर हॉस्टल बनाएगा, जिसके लिए नौ भूखंड चिह्नित किए गए हैं। यह फैसला श्रमिकों को सस्ती आवासीय सु ...और पढ़ें

    नोएडा में श्रमिकों के लिए बनेगा लेबर हॉस्टल। फोटो: एआई जनरेटेड

    नोएडा में श्रमिकों के लिए बनेगा लेबर हॉस्टल। फोटो: एआई जनरेटेड

    कुंदन तिवारी, जागरण नोएडा। श्रमिकों को सस्ती आवासीय सुविधा देने के लिए औद्योगिक सेक्टरों में लेबर हाॅस्टल बनाए जाएंगे। इसके लिए नोएडा प्राधिकरण ने औद्योगिक क्षेत्र फेज वन, टू, थ्री में 9 फैसिलिटी के प्लॉट को चुन लिया है।

    सर्वे के बाद नियोजन विभाग की ओर से इसका डीपीआर तैयार किया जाएगा। इसके बाद नोएडा प्राधिकरण परियोजना पर काम करने के लिए श्रम विभाग के साथ करार करेगा।

    बता दें कि इस प्रोजेक्ट का पूरा खाका तैयार कर नोएडा प्राधिकरण सीईओ कृष्णा करुणेश ने अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त दीपक कुमार के माध्यम से शासन के समक्ष रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी है।

    श्रमिकों से बातचीत में आवास की दिक्कत आई सामने  

    नोएडा प्राधिकरण सीईओ कृष्णा करुणेश ने बताया कि औद्योगिक सेक्टरों में वेतन बढ़ोतरी के दौरान हिंसक प्रदर्शन के बाद औद्योगिक संगठनों से कारणों पर चर्चा की गई थी।

    इसमें यह निकल कर सामने आया कि श्रमिकों को सस्ती आवासीय सुविधा, सस्ती चिकित्सा, सस्ती शिक्षा प्राधिकरण की ओर से उपलब्ध नहीं कराई गई है। इसलिए श्रमिकों व उनके परिवार को जीवन यापन करने दिक्कत आ रही है।

    ऐसे में नोएडा प्राधिकरण ने तत्काल प्रभाव से औद्योगिक संगठनों की मांग को स्वीकार करते हुए कहा कि प्राधिकरण सस्ती आवासीय सुविधा श्रमिकों को उपलब्ध कराएगा।

    खाली पड़े प्लॉट की लिस्ट सौंप दी गई है

    साथ ही औद्योगिक सेक्टरों में लेबर हाॅस्टल तैयार करने के लिए संस्थागत विभाग को जगहों की तलाश शुरू करने के लिए निर्देश कर दिया, संस्थागत विभाग की ओर से औद्योगिक सेक्टरों में खाली पड़े फैसिलिटी के भूखंडों की सूची सौंप दी गई।

    अब तक प्राधिकरण ने फैसिलिटी के नौ भूखंड को चिह्नित कर अपनी परियोजना में शामिल कर लिया है। इसका भौतिक परीक्षण किया जा रहा है। जल्द ही नियोजन विभाग की ओर से कार्ययोजना को तैयार कर ली जाएगी।

    औद्योगिक क्षेत्र के आसपास ही होंगे लेबर हॉस्टल 

    बता दें कि इस परियोजना में ग्रेटर नोएडा व यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण ने भी प्रयास शुरू कर दिया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सौम्य श्रीवास्तव ने बताया कि नियोजन विभाग जमीन को चिह्नित करने की जिम्मेदारी सौंप दी है।

    एक दो दिन में जमीन चिह्नित करने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। लेबर हाॅस्टल के लिए औद्योगिक क्षेत्र या उसके आसपास ही जमीन उपलब्ध कराई जाएगी।

    यमुना प्राधिकरण सीईओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि औद्योगिक सेक्टरों के आसपास ही लेबर हाॅस्टल बनेगा। इसके लिए जल्द ही जमीन चिह्नित कर ली जाएगी।

    औद्योगिक सेक्टर (फेज) संबंधित सेक्टर औद्योगिक इकाइयों की संख्या
    फेज वन सेक्टर-1 से 11, 16 व 16 ए 4,808
    फेज टू सेक्टर-57 से 68 2,193
    फेज थ्री सेक्टर-80 से 88 4,107
    कुल   11,108

    कम वेतन पर काम करने वाले कामगारों की संख्या

    श्रेणी कुल संख्या
    पीएफ (PF) में पंजीकृत कामगार 12 लाख
    गारमेंट्स इंडस्ट्री में कामगार 08 लाख
    जीएसटी (GST) होल्डर 1.28 लाख
    एमएसएमई (MSME) में रजिस्ट्रेशन 1.25 लाख

    यह भी पढ़ें- नोएडा के 20 लाख श्रमिकों को राहत: अब शाम को भी OPD, 26 स्थानों पर हेल्थ कैंप और स्क्रीनिंग का रोडमैप तैयार