यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Chandrayaan-3 की सफल लैंडिंग पर पाकिस्तान की सीमा हैदर ने मनाया जश्न, पटाखे फोड़ जय श्रीराम के नारे लगाए
Chandrayaan-3 Landing- भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग कराने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। चंद्रमा पर भारत के चंद्रयान-3 की सफल लैंड ...और पढ़ें

नोएडा, ऑनलाइन डेस्क। भारत ने बुधवार यानी 23 अगस्त को अंतरिक्ष दुनिया में इतिहास रच दिया। चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के साथ भारत दुनिया का चौथा देश बन गया, जो चांद की सतह पर अपने लैंडर भेजे हैं। इसके अलावा भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग कराने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है।
खुशी से झूम उठी सीमा हैदर
चंद्रमा पर भारत के चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर पाकिस्तान की सीमा हैदर खुशी से झूम उठी। सीमा और सचिन ने घर के छत पर पटाखे फोड़े। साथ ही सीमा हैदर और सचिन मीना ने भारत माता की जय और जय श्रीराम के नारे लगाए। बता दें कि इससे पहले दिन में सीमा हैदर ने चंद्रमा की सफल लैंडिंग के लिए व्रत भी रखा था।
दिन में सीमा ने रखा था व्रत
सीमा हैदर ने कहा कि मेरा स्वास्थ्य ठीक नहीं है, फिर मैं व्रत रखूंगी। मैं तब तक व्रत रखूंगी, जब तक सफलता पूर्वक चंद्रयान-3 चंद्रमा पर उतर नहीं जाएगा। सीमा के व्रत और पूजा का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। मंगलवार को सीमा हैदर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत समेत कई बड़े नेताओं को रक्षाबंधन पर राखी भेजी थी।
साथ ही इस वीडियो में सीमा हैदर जय श्रीराम और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगा रही हैं। बता दें कि पाकिस्तान के सिंध की रहने वाली सीमा हैदर पहले से शादीशुदा है। वह पबजी गेम खेलते हुए नोएडा के रबूबुरा में रहने वाले सचिन के संपर्क में आई थी।
खबरें और भी
चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के बाद झूम उठी सीमा हैदर. फोड़े पटाखे.#SeemaHaider #Chandrayaan3 #Chandrayaan3Landing https://t.co/UyhgYz8ePH pic.twitter.com/AnnSqKHSd3
— Shyamji Tiwari (@M_ShyamJi) August 23, 2023
पबजी गेम खेलते सचिन के संपर्क में आई
गेम खेलते-खेलते दोनों में बातचीत होने लगी और दोनों में नजदीकियां बढ़ गईं। इसके बाद सीमा अपने चार बच्चों को लेकर पाकिस्तान की सीमा लांघ नेपाल के रास्ते बस से भारत पहुंचीं और ग्रेटर नोएडा के सचिन के साथ रहने लगी है। सीमा पर पाकिस्तानी जांच जासूस होने के भी आरोप लगे, इसके बाद जांच एजेंसियों ने सीमा और सचिन समेत उसके परिवार से पूछताछ की।