Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    PM मोदी के भाषण की मुरीद हुई सीमा हैदर, चंद्रयान-3 की सफलता से खुश होकर पाकिस्तानी महिला ने लिया बड़ा फैसला

    By Shyamji TiwariEdited By: Shyamji Tiwari
    Updated: Mon, 28 Aug 2023 06:11 PM (IST)

    पाकिस्तान की सीमा हैदर ने भारत के चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग के बाद खुशी जाहिर की थी। अब सीमा ने एक नए वीडियो में कहा कि मैं प्रधानमंत्री के भा ...और पढ़ें

    PM मोदी के भाषण की मुरीद हुई पाकिस्तान की सीमा हैदर
    PM मोदी के भाषण की मुरीद हुई पाकिस्तान की सीमा हैदर

    नोएडा, ऑनलाइन डेस्क। पाकिस्तान की सीमा हैदर काफी समय से सुर्खियों में है। वह इस समय उत्तर प्रदेश के नोएडा में अपने पति सचिन मीना के साथ रह रही है। पाकिस्तान की सीमा हैदर ने भारत के चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग के बाद खुशी जाहिर की और अपने घर पर पटाखे फोड़े थे।

    हर साल 23 अगस्त को रखेगी व्रत

    अब सीमा हैदर का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसरो मुख्यालय में दिए गए भाषण का जिक्र कर रही है। सीमा हैदर ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री के भाषण से बहुत प्रभावित हुई हूं, मैंने यह फैसला लिया है कि हर साल 23 अगस्त को व्रत रखूंगी।

    शिवशक्ति की पूजा करेगी सीमा हैदर

    पाकिस्तानी महिला ने आगे कहा कि चांद पर चंद्रयान-3 के लैंड करने वाली जगह 'शिवशक्ति' की पूजा भी किया करूंगी। बता दें कि भारत के चंद्रयान-3 ने 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर शाम 6 बजकर 4 मिनट पर सफल लैंडिंग की थी। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया।

    चंद्रयान-3 की लैंडिंग के दिन भी रखा था व्रत

    चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए पाकिस्तान की सीमा हैदर ने पूजा अर्चना की थी। पाकिस्तानी महिला ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए व्रत भी रखा। इसके बाद चंद्रयान-3 की चांद पर लैंडिंग के बाद सीमा हैदर ने नोएडा के रबूपुरा में परिवारवालों के साथ जश्न मनाया था। इस दौरान वह अपने पति सचिन मीना के साथ पटाखे भी फोड़े थे।

    खबरें और भी

    पाकिस्तान के सिंध की रहने वालीं सीमा हैदर पहले से शादीशुदा हैं। सीमा हैदर पबजी गेम खेलेने के दौरान नोएडा के सचिन मीना के संपर्क में आई थी। फिर दोनों में करीबियां बढ़ गईं। इसके बाद सीमा अपने चार बच्चों को लेकर पाकिस्तान की सीमा लांघ नेपाल के रास्ते बस से भारत पहुंचीं और ग्रेटर नोएडा के सचिन के साथ रहने लगी।