Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    निक्की हत्याकांड में आरोपितों को हो सकती है सजा, 9 अप्रैल को दर्ज होंगे बहन कंचन के बयान

    Updated: Tue, 31 Mar 2026 05:48 PM (IST)

    निक्की भाटी हत्याकांड मामले में जिला अदालत में सुनवाई जारी है। 9 अप्रैल को निक्की की बहन कंचन भाटी के बयान दर्ज किए जाएंगे, जो मामले में महत्वपूर्ण सा ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. 9 अप्रैल को कंचन भाटी के बयान दर्ज होंगे।

    2. मुख्य आरोपी विपिन भाटी की जमानत याचिका खारिज।

    3. ग्रेटर नोएडा में निक्की भाटी हत्याकांड की सुनवाई जारी।

    जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। चर्चित निक्की भाटी हत्याकांड मामले में जिला जज अतुल श्रीवास्तव की अदालत में सुनवाई चल रही है। नौ अप्रैल को निक्की की बहन कंचन भाटी के अदालत के सामने बयान दर्ज किए जाएंगे।

    उनके बयान आरोपितों को करनी की सजा दिलाने में बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं। फिलहाल मामले में मुख्य आरोपित निक्की का पति विपिन भाटी अभी भी सलाखों के पीछे हैं। पिछले माह अदालत ने उसकी जमानत याचिका निरस्त कर दी थी।

    क्या है मामला?

    निक्की भाटी के स्वजन के अधिवक्ता दिनेश कलसन और उधम सिंह तोंगड़ के मुताबिक, कासना कोतवाली क्षेत्र के सिरसा गांव निवासी निक्की भाटी की 21 अगस्त 2025 को पति विपिन भाटी समेत अन्य ससुरालीजनों ने ज्वलनशील पदार्थ डाल कर आग लगा दी थी। गंभीर रूप से झुलसी निक्की की अस्पताल में मौत हो गई थी।

    निक्की की बहन कंचन घटना के समय घर पर ही मौजूद थी। कंचन की तहरीर पर पुलिस ने पति विपिन, सास दया, ससुर सतवीर और जेठ रोहित के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने विवेचना कर चार्जशीट अदालत में दाखिल कर दी थी।

    सोमवार को अदालत के सामने कंचन के बयान दर्ज किए जाने थे। फिलहाल बयान दर्ज कराने के लिए कंचन को समन नहीं मिला था। इसके चलते वह अदालत के सामने बयान दर्ज कराने उपस्थित नहीं हो सकीं। अदालत ने कंचन को समन जारी करने के निर्देश दिए और मामले की सुनवाई की अगली तारीख नौ अप्रैल निर्धारित की है।

    खबरें और भी

    आरोपित पति को नहीं मिली है जमानत

    बता दें कि मामले में मुख्य आरोपित विपिन भाटी अभी जेल में बंद है। आरोपित पक्ष के अधिवक्ता ने पिछले माह विपिन की जमानत के लिए याचिका दाखिल की थी। याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने विपिन पर लगे आरोपों को गंभीर मानते हुए जमानत देने से मना कर दिया था।

    यह भी पढ़ें- निक्की भाटी हत्याकांड: पति विपिन भाटी की जमानत अर्जी खारिज; सास, ससुर और जेठ को मिल चुकी है बेल

    यह भी पढ़ें- निक्की भाटी हत्याकांड: पति विपिन की जमानत याचिका पर 16 फरवरी को सुनवाई, सास-ससुर को पहले मिल चुकी जमानत