Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नोएडा सेक्टर 27 में पार्क में खेल रहे 10 वर्षीय बच्चे पर कुत्तों का हमला, दर्द से बेहाल; RWA ने उठाए सवाल

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 08:34 AM (IST)

    नोएडा के सेक्टर-27 में एक 10 वर्षीय बच्चे दर्श पर आवारा कुत्तों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरडब्ल्यूए ने नोएडा प्राधिकरण पर कार्रवाई न करने ...और पढ़ें

    सेक्टर-27 में आवारा कुत्तों का आतंक लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। प्रतीकात्मक तस्वीर

    सेक्टर-27 में आवारा कुत्तों का आतंक लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। प्रतीकात्मक तस्वीर

    HighLights

    1. 10 वर्षीय दर्श पर आवारा कुत्तों ने हमला किया।

    2. बच्चा गंभीर रूप से घायल, स्कूल नहीं जा पा रहा।

    3. RWA ने नोएडा प्राधिकरण की निष्क्रियता पर सवाल उठाए।

    जागरण संवाददाता, नोएडा। सेक्टर-27 में आवारा कुत्तों का आतंक लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। पार्क में खेल रहे 10 वर्षीय दर्श पर एक अगस्त को आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया था। हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे उपचार के लिए ले जाया गया, जहां उसके जख्मों पर टांके लगाए गए। घटना के बाद से दर्श दर्द से काफी परेशान है। वह ठीक से चल भी नहीं पा रहा है और स्कूल भी नहीं जा पा रहा है।

    घटना की जानकारी अब सेक्टर-27 आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष राजीव गर्ग को मिली है। उन्होंने बताया कि सेक्टर में आवारा कुत्तों की समस्या काफी समय से बनी हुई है। इसे लेकर पहले भी कई बार नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को शिकायत कर कुत्तों को पकड़ने की मांग की जा चुकी है, लेकिन अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है।

    इसका खामियाजा बच्चों, बुजुर्गों और अन्य निवासियों को भुगतना पड़ रहा है। पिता सारांश ने बताया कि बच्चा पार्क में खेल रहा था। यह एक अगस्त की बात है, लेकिन बच्चे की वजह से परेशान थे तो किसी को जानकारी नहीं दे पाए थे। अब आरडब्ल्यूए को इसकी शिकायत की है।

    राजीव गर्ग ने बताया कि सेक्टर के अलग-अलग ब्लाक से आए दिन आवारा कुत्तों द्वारा लोगों को परेशान करने और काटने की शिकायतें सामने आती रहती हैं। सुबह मार्निंग वाक पर निकलने वाले बुजुर्ग भी कुत्तों के झुंड से परेशान रहते हैं। कई बार बच्चे पार्क में खेलने से भी डरने लगे हैं, लेकिन प्राधिकरण की ओर से इसको लेकर कोई अभियान नहीं चलाया जा रहा है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- नोएडा में 52 करोड़ से बनेगा भंगेल एलिवेटेड रोड लूप, 10 से अधिक सेक्टरों को जोड़ेगा; बेहतर होगी कनेक्टिविटी