Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नोएडा एयरपोर्ट से 28 दिन में सिर्फ 61,287 लोगों ने किया सफर, हर माह चार लाख से अधिक यात्री का था अनुमान

    Updated: Tue, 14 Jul 2026 09:38 PM (IST)

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने पहले 28 दिनों में 61,287 यात्रियों को सेवा दी, जो अनुमानित मासिक 4 लाख यात्रियों से काफी कम है। कम यात्री संख्या के कारण अ ...और पढ़ें

    नोएडा एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या अनुमान से काफी कम, एयरलाइंस ने सेवाओं में किए बदलाव।

    नोएडा एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या अनुमान से काफी कम, एयरलाइंस ने सेवाओं में किए बदलाव।

    HighLights

    1. नोएडा एयरपोर्ट पर 28 दिन में 61,287 यात्रियों ने सफर किया।

    2. मासिक 4 लाख यात्रियों के अनुमान से यह संख्या काफी कम है।

    3. अकासा और इंडिगो ने कम यात्रियों के कारण सेवाएं बदलीं।

    जागरण संवाददाता, जेवर। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने कमर्शियल फ्लाइट के संचालन शुरू होने के मात्र 28 दिनों के भीतर 61287 लोगों ने यात्री की है।

    एक जुलाई से शहरों की कनेक्टिविटी व फ्लाइट की संख्या बढ़ने के साथ यात्रियों की संख्या में वृद्धि हुई है, लेकिन 25 दिसंबर 2025 में शुरू हुए नवी मुंबई एयरपोर्ट की तुलना में यहां यात्रियों की संख्या काफी कम है। नवी मुंबई में दिसंबर से लेकर मार्च के बीच 638394 यात्रियों ने सफर किया था।

    दिल्ली एनसीआर में दूसरे इंटरनेशनल एयरपोर्ट के तौर पर 15 जून को शुरू हुए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के संचालन को मंगलवार को एक माह बीत चुका है। पहले दिन चार शहरों के लिए यात्री सेवा, एक दिन बाद ही पांच शहरों से जुड़ गई। एक जुलाई से उत्तर भारत के कई और शहर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जुड़ गए, लेकिन नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर यात्रियों का अनुमान काफी कम है।

    एयरपोर्ट से शुरुआत में सालाना पचास से साठ लाख यात्रियों का अनुमान लगाया गया था, इस हिसाब से नोएडा एयरपोर्ट पर प्रतिमाह चार लाख से अधिक यात्री पहुंचने चाहिए, लेकिन पहले माह के 28 दिन में महज 61287 यात्रियों ने ही यहां से सफर किया है।

    नोएडा एयरपोर्ट से दूसरे शहर के लिए उड़ान भरने वाले यात्रियों की संख्या 18426 व आने वाले यात्रियों की संख्या 18089 तक पहुंची है। इस अवधि में ट्रांसफर फ्लाइट वाले यात्रियों की संख्या 11732 व ट्रांजिट यात्रियों की संख्या 13042 रही है।

    खबरें और भी

    एयरलाइंस अकासा एयर और इंडिगो ने अपनी सेवा में बदलाव भी किए

    15 जून को हवाई उड़ानों के संचालन के पहले दिन जहां एयरपोर्ट से 1,427 यात्रियों ने सफर किया था, एयरपोर्ट पर 10 जुलाई को अब तक का सबसे अधिक यात्री संख्या 3,255 रही। यात्रियों की कम संख्या को देखते हुए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से विमान सेवा संचालित कर रहीं एयरलाइंस अकासा एयर व इंडिगो ने अपनी सेवा में बदलाव भी किए हैं।

    अकासा ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से नवी मुंबई व बेंगलुरु के लिए अपनी सेवाएं फिलहाल बंद कर दी हैं। वहीं इंडिगो ने भी चंडीगढ़ समेत कुछ शहरों के लिए शेड्यूल में बदलाव किया है।

    त्योहारी सीजन में यात्रियों के बढ़ने की संभावना

    एयरपोर्ट का संचालन कर रही कंपनी यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रा. लि. को उम्मीद है कि आने वाले आने वाले त्योहारी सीजन में यह संख्या और तेजी से बढ़ेगी। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लि. के नोडल अफसर शैलेंद्र भाटिया का कहना है कि एयरलाइंस यात्रियों की संख्या के अनुसार अपनी फ्लाइट संख्या व शेड्यूल में बदलाव करती है। यह सामान्य प्रक्रिया है। नोएडा एयरपोर्ट से आने वाले समय में कुछ और नए शहरों के लिए यात्री सेवा शुरू होगी।

    एक जुलाई से नए रूट और ज्यादा शहरों की कनेक्टिविटी का मिला फायदा

    इंडिगो एयरलाइंस ने एक जुलाई से देश विभिन्न शहरों को जोड़ने के लिए 30 से अधिक फ्लाइट का संचालन शुरू किया, जिसकी वजह से यात्रा करने वालों की संख्या में वृद्धि हुई। जून के आखिरी दिनों के मुकाबले एक जुलाई को यात्रियों की संख्या सीधे बढ़कर 2,412 पर पहुंच गई। जुलाई की शुरुआत से एयरपोर्ट से देश के कई शहरों के लिए सीधी उड़ान सेवाएं शुरू की गई हैं।

    लगातार बढ़ रही यात्रियों की संख्या

    पांच जुलाई को नोएडा एयरपोर्ट से 2,636 यात्रियों ने सफर किया, 10 जुलाई को एक ही दिन में 3255 यात्रियों ने सफर किया जो अब तक का सबसे अधिक है।

    कनेक्टिविटी के लिए 40 ई-बस

    नोएडा एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी बड़ी चुनौती है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा, मोहन नगर, सिटी सेंटर आदि से 40 ई बसोंं का संचालन हो रहा है। हरियाणा परिवहन निगम ने भी फरीदाबाद व पलवल से दो बसों का संचालन शुरू किया है। इसके अलावा रैपिडो, ओला उबर, एमएमटी, महिंद्रा लाजिस्टिक, मान फ्लीट की टैक्सी सेवा भी है। इसके बावजूद नोएडा एयरपोर्ट तक टैक्सी का सफर यात्रियों के लिए दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट की तुलना में महंगा है।

    मेट्रो की कमी यात्रियों की कम संख्या में बड़ी वजह

    विशेषज्ञों के मुताबिक नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक कनेक्टिविटी अभी सिर्फ यमुना एक्सप्रेसवे से ही है। लिंक एक्सप्रेसवे के लिए कनेक्टिविटी होने पर अभी समय लगेगा। मेट्रो से कनेक्टिविटी भी मौजूद नहीं है। इसके अलावा नोएडा एयरपोर्ट से सीमित शहरों के लिए ही फ्लाइट हैं। यह भी यात्रियों की संख्या कम होने की बड़ी वजह है।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल मनीष भाटी ने खुद को गोली मारकर दी जान, पत्नी का मर्डर कर हो गया था फरार