Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नोएडा एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी के लिए बनेगा 10 KM लंबा बस-वे; ग्रेटर नोएडा ईस्ट और यमुना सिटी को जोड़ेगा

    Updated: Fri, 10 Apr 2026 10:40 PM (GMT+05:30)

    नोएडा एयरपोर्ट से अगले महीने उड़ानें शुरू होने वाली हैं, जिसके लिए कनेक्टिविटी सुधारने पर जोर है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण 130 मीटर सड़क पर 25.19 करोड़ ...और पढ़ें

    एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी लिए बनाया जाएगा 10 किलाेमीटर का बस वे।

    एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी लिए बनाया जाएगा 10 किलाेमीटर का बस वे।

    HighLights

    1. नोएडा एयरपोर्ट से अगले महीने शुरू होंगी उड़ानें

    2. 130 मीटर सड़क पर 25.19 करोड़ का बस-वे

    3. ग्रेटर नोएडा वेस्ट को यमुना सिटी से जोड़ेगा

    जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। नोएडा एयरपोर्ट से हवाई जहाजों की उड़ान अगले महीने के आखिरी से शुरू हो जाएगी। ऐसे में एयरपोर्ट तक की कनेक्टिविटी को बेहतर करने पर जोर दिया जा रहा है।

    इसी कड़ी में ग्रेटर वेस्ट को ग्रेटर नोएडा ईस्ट और यमुना सिटी से जोड़ने वाली मुख्य सड़क 130 मीटर पर बस-वे का निर्माण किया जाएगा। इस पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण 25.19 करोड़ रुपये खर्च करेगा।

    प्राधिकरण के परियोजना विभाग ने इसका टेंडर जारी कर दिया है। बस वे पर सिर्फ बसें और बड़े वाहनों का ही आवागमन होगा। ऐसे में 130 मीटर सड़क पर छोटे वाहनों को जाम की दिक्कत नहीं झेलनी पड़गी।

    10 किलोमीटर का होगा बस-वे

    बस-वे पर ही बस स्टाप भी बनाएं जाएंगे। पहले चरण में यह बस-वे सैनी रोटरी से तोशा कट तक बनाया जाएगा। इसकी लंबाई करीब 10 किमी है। कुल 23 किमी लंबा बस-वे बनाया जाएगा। इसके साथ ही पैदल चलने वाले लोगों के लिए सैनी रोटरी से तोशा कट तक सड़क के दोनों किनारे पाथवे का भी निर्माण किया जाएगा।

    इससे पहले प्राधिकरण ने एयरपोर्ट तक बेहतर कनेक्टिविटी के लिए ग्रेटर नोएडा ईस्ट के सिरसा में 130 मीटर सड़क के आखिरी छोर को यमुना सिटी से जोड़ने के लिए करीब तीन किमी सड़क को जोड़ने का काम शुरू हो गया है। इसके बनने से ग्रेटर नोएडा वेस्ट, गाजियाबाद, क्राॅसिंग रिपब्लिक आदि क्षेत्र के निवासी सीधे यमुना सिटी पहुंच सकेंगे।

    यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा ने भरा यूपी सरकार का खजाना, शराब की दुकानों के आवंटन से 28 करोड़ के राजस्व का बनाया रिकॉर्ड