Noida Airport से 50 KM के दायरे में 20 लाख लोगों को होगा फायदा, फरीदाबाद-गुरुग्राम से होगी बेहतर कनेक्टिविटी
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट आसपास के 50 किमी क्षेत्र में 20 लाख से अधिक आबादी के लिए आर्थिक समृद्धि ला रहा है। इससे भूमि की कीमतों में 40% की वृद्धि हुई ...और पढ़ें
-1774757160708_m.webp)
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लगी स्टेच्यू। जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
प्रवेंद्र सिंह सिकरवार, नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने सिर्फ उड़ानों का सपना नहीं, बल्कि आसपास के किसानों के भविष्य को भी पंख लगा दिए हैं। जिन खेतों में फसलें उग रहीं हैं उनकी कीमत अब सोने के भाव है। एयरपोर्ट क्षेत्र के 50 किमी क्षेत्र में भूमि की कीमतों में 40 फीसदी तक की वृद्धि हुई है।
यूपी, हरियाणा के पांच जिलों की 20 लाख से अधिक आबादी को इसका लाभ मिलेगा। एयरपोर्ट से रोजगार के नए अवसर से प्रत्यक्ष रूप से पांच वर्षों में 50 हजार से अधिक नौकरियां एयरपोर्ट आपरेशन, ग्राउंड हैंडलिंग, सिक्योरिटी, रिटेल, होटल, कार्गो में दी जाएंगी।
-1774757194935.jpg)
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के यात्री टर्मिनल बिल्डिंग में बना अंतरराज्यीय द्वार। जागरण
अप्रत्यक्ष रूप से पांच लाख से ज्यादा रोजगार ट्रांसपोर्ट, सप्लाई चेन, एमएसएमई, टूरिज्म, होटल, रेस्टोरेंट, टैक्सी, लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में मिलेंगी। कृषि और व्यवसाय के फल, सब्जी, डेयरी, फूल आदि उत्पाद एयर कार्गो से सीधे अंतरराष्ट्रीय बाजार पहुंचेंगे। किसानों की आय में 20 से तीन प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है।
किन जिलों को होगा फायदा?
जेवर, रबुपुरा, जहांगीरपुर और बुलंदशहर के भाइपुर समेत आसपास के क्षेत्र और गांव विकास की रफ्तार तेज हो गई है। एयरपोर्ट ने 50 किमी दायरे को आर्थिक हब बना दिया है। रोजगार, कनेक्टिविटी और समृद्धि नया अध्याय यहां से शुरू हो रहा है। इससे गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, आगरा-मथुरा का हिस्सा, फरीदाबाद और पलवल जिलों की 20 लाख से अधिक आबादी लाभान्वित होगी।
खबरें और भी
-1774757213168.jpg)
फरीदाबाद और पलवल क्षेत्र को एयरपोर्ट से सबसे ज्यादा लाभ मिल रहा है। न्यू फरीदाबाद-जेवर एक्सप्रेसवे से दूरी 90 किमी से घटकर 31 किमी रह गई है। हरियाणा रोडवेज की बसें सीधे एयरपोर्ट से जुड़ेंगी। जिससे रोजगार, पर्यटन और व्यापार बढ़ेगा। यहां के किसान और स्थानीय निवासी एयरपोर्ट से मिल रहे रोजगार से सीधे जुड़ सकते हैं।
पांच जिलों की आबादी 20 लाख से अधिक
50 किमी दायरे में लगभग 20 लाख से अधिक आबादी रहती है। घने गांवों और छोटे कस्बों से भरा यह क्षेत्र अब एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद यहां विकास गति पकड़ेगा।

निवेश के बढे़ंगे अवसर
50 किमी के दायरे में रहने वाली आबादी अब अपने क्षेत्र में ही निवेश कर रोजगार कर सकेगी। यह निवेश अन्य को भी रोजगार देगा। एयरपोर्ट से लोगों के लिए भी रोजगार सृजन होंगे।
यह गांव होंगे लाभान्वित
- गौतमबुद्ध नगर: दयानतपुर, करौली बांगर, वीरमपुर, कुरैब, मुढरह, रन्हेरा, रोही, परोही, दस्तमपुर, जेवर बांगर, थोरा, नीमका शाहजहांपुर, ख्वाजापुर, रामनेर, किशोरपुर, बनवारीबास, अहमदपुर चौरोली आदि।
- बुलंदशहर : भाईपुर, फाजिलपुर, कल्लूपुरा, मेहंदीपुर बांगर आदि।
- फरीदाबाद और पलवल: मोहना, शाहपुर, सोताई, चंदावली, बहबलपुर, फाफुंडा, झुप्पा आदि।
- यह भी पढ़ें- नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सर्विस सेक्टर में आएगा बूम, लाखों लोगों को मिलेगा रोजगार
- यह भी पढ़ें- सुबह बाबा विश्वनाथ और शाम को रामलला के करेंगे दर्शन, Noida Airport से इन शहरों के लिए शुरू होगी सीधी फ्लाइट
- यह भी पढ़ें- Noida Airport पहुंचना होगा आसान, नमो भारत-बुलेट ट्रेन और 3 एक्सप्रेसवे से मिलेगी मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी
मेरा गांव बुलंदशहर जिले में है। एयरपोर्ट बनने के बाद जमीन की कीमतें बढीं हैं। यह आर्थिक स्थिति और मजबूत हुई है। किसान खेती के साथ अन्य जगह भी निवेश कर सकते हैं।
-नरेंद्र सिंह, भाइपुर, बुलंदशहर
एयरपोर्ट चौमुखी विकास का प्रतीक है। एयरपोर्ट से 15 किमी दूर मेरा गांव है। इसके बनने से पहले ही हमारे गांव में जमीन की कीमतें बढ् गईं थीं।
-मेहरचंद सिंह, जहांगीरपुर