Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गौतमबुद्ध नगर के पायलट सुधीर विकल ने रचा इतिहास, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से किया पहला टेकऑफ

    Updated: Sun, 29 Mar 2026 07:40 AM (GMT+05:30)

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन पर गौतमबुद्ध नगर के पायलट सुधीर विकल ने इतिहास रचा। उन्होंने प्रदेश सरकार के हॉकर 19 विमान को रनवे से सफलतापूर्वक ...और पढ़ें

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लोकार्पण के बाद उड़ान भरता उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का राजकीय विमान। जागरण

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लोकार्पण के बाद उड़ान भरता उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का राजकीय विमान। जागरण

    HighLights

    1. गौतमबुद्ध नगर के पायलट सुधीर विकल ने भरी उड़ान।

    2. सीएम योगी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल विमान में सवार।

    3. नोएडा एयरपोर्ट रनवे से पहली ऐतिहासिक उड़ान।

    जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लोकार्पण पर रनवे से पहले विमान की उड़ान गौतमबुद्ध नगर के पायलट ने भरा। दादरी के नया गांव बसंतपुर के रहने वाले सुधीर विकल ने प्रदेश सरकार के हाकर 19 विमान के साथ रनवे से टेकआफ किया।

    विमान में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अन्य लोग सवार थे। इसी के साथ लोकार्पण के दिन एनआइए के रनवे से पहली उड़ान इतिहास में दर्ज हो गई। जिस समय टेकआफ हुआ उस समय न वह मीडिया कर्मी था और न ही कोई छायाकार था।

    यमुना प्राधिकरण के सीईओ राकेश कुमार सिंह ने इसका वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर जारी किया। टेकआफ के बाद विमान ने आमसान में एयरपोर्ट के कई चक्कर लगाए।

    यह भी पढ़ें- उत्तर भारत की आर्थिक ग्रोथ का इंजन होगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, विदेशी बाजारों तक पहुंच होगी आसान

    यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान के 22 जिलों के यात्रियों के लिए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहली पसंद 

    यह भी पढ़ें- नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से ऐतिहासिक उड़ान, CM योगी और राज्यपाल आनंदी बेन को लेकर पहली फ्लाइट रवाना