नोएडा एयरपोर्ट से इंडिगो ने 9 नए शहरों के लिए शुरू हुई उड़ान, यात्रियों की बढ़ी गहमागहमी
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इंडिगो ने नौ नए शहरों के लिए उड़ानें शुरू कीं, जिससे कुल 13 शहरों के लिए सेवा उपलब्ध हो गई है। यात्रियों की बढ़ती संख्या क ...और पढ़ें

नोएडा एयरपोर्ट पर इंडिगो ने शुरू की नौ नई उड़ानें यात्रियों की बढ़ी चहलकदमी।
HighLights
इंडिगो ने नोएडा एयरपोर्ट से नौ नए शहरों की उड़ानें शुरू कीं।
अब नोएडा एयरपोर्ट से कुल 13 शहरों की कनेक्टिविटी उपलब्ध।
यात्रियों की बढ़ती संख्या के कारण बस सेवाओं में वृद्धि की गई।
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बुधवार को इंडिगो ने नौ नए शहरों के लिए विमान सेवा शुरू कर दी। इसके साथ ही एयरपोर्ट से इंडिगो की 13 शहरों के लिए यात्री सेवा उपलब्ध हो गई है। फ्लाइट की संख्या बढ़ने से एयरपोर्ट पर यात्रियों की गहमागहमी भी बढ़ गई।
हालांकि तय शेड्युल के अनुसार इंडिगो की बुधवार को मुंबई और श्रीनगर के लिए भी विमान सेवा प्रस्तावित थी, लेकिन मुंबई के लिए 10 जुलाई से इंडिगो की विमान सेवा शुरू होगी। अकासा एयर की भी बुधवार को केवल मुंबई के लिए दो विमान सेवा उपलब्ध रहीं। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए बस सेवा में भी वृद्धि की गई है, ताकि एयरपोर्ट आने जाने वाले यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में कोई अड़चन न हो।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून यात्री सेवा शुरू होने के बाद से सीमित शहरों विमान सेवा उपलब्ध थी, लेकिन एक जुलाई से इंडिगो ने विमान सेवा का दायरा बढ़ा दिया है। एयरलाइंस ने एक जुलाई से 14 शहरों के लिए विमान सेवा शुरू करने का शेड्यूल जारी किया था, इसके तहत बुधवार को लखनऊ, चंडीगढ़, धर्मशाला, पंतजनगर, बरेली, जोधपुर, जयपुर, भोपाल, देहरादून के लिए विमान सेवा शुरू कर दी।
मुंबई के लिए 10 जुलाई से विमान सेवा शुरू
इसके अलावा जम्मू, अमृतसर, हैदराबाद और बेंगलुरु के लिए भी विमान सेवा उपलब्ध रही। हालांकि मुंबई के लिए 10 जुलाई से विमान सेवा शुरू होगी। श्रीनगर के लिए भी इसी माह विमान सेवा शुरू हो जाएगी। अकासा एयर नोएडा एयरपोर्ट से अभी तक मुंबई व बेंगलुरु के लिए विमान सेवा संचालित कर रही है, लेकिन बुधवार को उसकी केवल मुंबई के लिए ही दो फ्लाइट उपलब्ध रहीं। बृहस्पतिवार को इंडिगो किशनगढ़ के लिए भी विमान सेवा शुरू करेगी। 13 जुलाई से चंडीगढ़ के लिए केवल सोमवार व मंगलवार को विमान सेवा उपलब्ध होगी।
खबरें और भी
पूर्वी व पश्चिमी छोर दोनों से हुई टेक ऑफ और लैंडिंग
नोएडा एयरपोर्ट के रनवे पर अभी तक विमान केवल पूर्वी छोर से लैंडिंग कर पश्चिमी छोर से टेकआफ कर रहे थे, लेकिन बुधवार को विमानों ने पूर्वी व पश्चिमी दोनों छोर से टेक आफ व लैंंडिंग की है।
यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ बढ़ी बस सेवा
नोएडा एयरपोर्ट पर फ्लाइट की संख्या बढ़ने से यात्रियों की संख्या में भी वृद्धि हुई है। उन्हें एयरपोर्ट से अपने गंतव्य तक आने जाने में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए बस सेवा भी बढ़ाई गई है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लि. के नोडल अफसर शैलेंद्र भाटिया ने बताया कि यात्रियों के लिए बुधवार को 50 ई बस नोएडा, ग्रेटर नोएडा के विभिन्न स्थानों से एयरपोर्ट के लिए संचालित की गईं।
इसके अलावा हरियाणा व उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसें भी संचालित हुईं। यात्रियों के लिए महिंद्रा लाजिस्टिक से लेकर अन्य टैक्सी की सेवा भी उपलब्ध रही।
यह भी पढ़ें- नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर पैदल चलते समय एंबुलेंस से कुचलकर महिला की मौत, महोबा में है घर