Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर पैदल चलते समय एंबुलेंस से कुचलकर महिला की मौत, महोबा में है घर

    Updated: Wed, 01 Jul 2026 03:19 PM (IST)

    यमुना एक्सप्रेसवे पर गलत स्टॉप पर उतरकर पैदल चल रही महोबा निवासी रेशमा की एंबुलेंस की टक्कर से मौत हो गई। घायल अवस्था में उन्हें जेवर के कैलाश अस्पताल ...और पढ़ें

    मृतक महिला को भाईपुर गांव के पास उतरना था लेकिन गलती से वह फलेदा कट पर उतर गई।

    मृतक महिला को भाईपुर गांव के पास उतरना था लेकिन गलती से वह फलेदा कट पर उतर गई।

    HighLights

    1. यमुना एक्सप्रेसवे पर एंबुलेंस ने महिला को टक्कर मारी, हुई मौत।

    2. महोबा की रेशमा गलत स्टॉप पर उतरकर पैदल चल रही थी।

    3. घायल महिला को जेवर के कैलाश अस्पताल में मृत घोषित किया गया।

    जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते ग्रेटर नोएडा आ रही महोबा निवासी महिला रेशमा पत्नी जय सिंह की एंबुलेंस की टक्कर से मौत हो गई। मृतक महिला रेशमा बस में बैठकर आई थी।

    उसे भाईपुर गांव के पास उतरना था लेकिन गलती से वह फलेदा कट पर उतर गई। वह यमुना एक्सप्रेस वे पर पैदल ही भईपुर की ओर आ रही थी।

    इसी दौरान एक एंबुलेंस ने उसे टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसे जेवर के कैलाश अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    यह भी पढ़ें- नोएडा से हिमाचल का सफर अब 1.40 घंटे में, जेवर एयरपोर्ट से इंडिगो की फ्लाइट शुरू; पहले दिन पहुंचे 47 यात्री

    यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय पर सफाई कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू, प्राधिकरण को दी चेतावनी