Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के तीसरे चरण के लिए 14 गांवों में लगे मुआवजा कैंप, पहले दिन 200 करोड़ के डॉक्यूमेंट तैयार

    Updated: Sat, 04 Apr 2026 08:18 AM (IST)

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के तीसरे चरण के लिए जेवर के 14 गांवों में भूमि अधिग्रहण जारी है। मुआवजे के धीमे वितरण को देखते हुए जिलाधिकारी ने विशेष कैंप ल ...और पढ़ें

    जेवर के 14 गांव के लगभग 15 हजार किसान परिवारों से जमीन अधिग्रहित की जा रही है।

    जेवर के 14 गांव के लगभग 15 हजार किसान परिवारों से जमीन अधिग्रहित की जा रही है।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, जेवर। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के तीसरे चरण के लिए 1853 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है। ये जमीन जेवर के 14 गांव के लगभग 15 हजार किसान परिवारों से अधिग्रहण की जा रही है। अधिग्रहण प्रक्रिया के तहत मार्च के शुरुआत में अवार्ड घोषित होने के बाद मुआवजा (प्रतिकर) वितरण का काम शुरू हो गया था।

    मात्र 500 करोड़ रुपये मुआवजा वितरण हुआ

    किसानों को मुआवजा वितरण की प्रक्रिया जिला प्रशासन द्वारा तीन माह में पूरी करनी है लेकिन एक माह गुजरने के बाद अभी तक मात्र 500 करोड़ रुपये मुआवजा वितरण हो पाया है। इसी को देखते हुए जिलाधिकारी मेधा रूपम ने प्रभावित 14 गांव में किसानों से मुआवजा प्राप्त करने के लिए पत्रावली उनके गांव पहुंचकर लेने के लिए विशेष कैंप लगाने का एलान किया था। शुक्रवार को सभी 14 स्थानों पर कैंप लगाए गए संबंधित गांव के लेखपाल, अमीनों ने कैंप में पहुंचकर पत्रावली प्राप्त करना शुरू कर दिया है।

    दस्तावेज और पत्रावली पूर्ण कराई गई

    एयरपोर्ट के लिए अधिग्रहण प्रक्रिया और मुआवजा वितरण में तेजी लाने व किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो इसकों देखते हुए शुक्रवार से गांव-गांव कैंप लगाने शुरू कर दिए हैं। कैंपों में पहुंचे लेखपाल और अपरजिलाधिकारी भूमि अध्यप्ति कार्यालय से अमीनों किसानों तैयार पत्रावली देते हुए उनके जरूरी दस्तावेज और पत्रावली पूर्ण कराई गई।

    200 करोड़ रुपये की पत्रावली तैयार

    उपजिलाधिकारी जेवर दुर्गेश सिंह ने बताया कि शुक्रवार को पहले दिन सभी टीमों ने मिलाकर कुल 42 हेक्टेयर जमीन के मुआवजे की जिनकी प्रतिकर धनराशि लगभग 200 करोड़ रुपये की पत्रावली किसानों से तैयार कराते हुए जमा कराई हैं। जल्द उनका प्रतिकर सीधे उनके बैंक खातों में भिजवाया जाएगा। साथ ही सभी 14 गांव में तहसील प्रशासन की टीमों प्रतिदिन किसानों की मदद कर उनसे पत्रावली तैयार कराने के लिए गांव में मौजूद रहेंगी।

    खबरें और भी

    बारहसाला भरने में की जाएगी मदद

    कुछ किसानों को बारह साला (भार मुक्त प्रमाण पत्र) मिलने में दिक्कत आ आने की समस्या थी जिसके लिए जिलाधकारी ने संज्ञान लेते सब रजिस्ट्रार कार्यालय जेवर में अतिरिक्त कर्मचारी तैनात किए जाने के आदेश दिए है। जल्द ही सभी समस्याओं का निस्तारण करते हुए मुआवजा प्रतिकर धनराशि वितरण में तेजी लाई जाएगी।

    यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में ITBP गोलचक्कर से सेक्टर सिग्मा तक सड़क बनेगी सिक्स-लेन, दो यूटर्न से जाम की समस्या होगी दूर

    यह भी पढ़ें- नोएडा में 8 बिल्डरों पर शिकंजा! प्राधिकरण का 2000 करोड़ बकाया, अब जब्त-नीलाम होगी संपत्ति