Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नोएडा एयरपोर्ट विस्तार: तीसरे चरण के लिए 80% जमीन अधिग्रहित, किसानों को मिले 7000 करोड़ रुपये

    Updated: Sat, 18 Jul 2026 01:55 AM (IST)

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के तीसरे चरण के लिए 14 गांवों की 1857 हेक्टेयर जमीन का 80% अधिग्रहण पूरा हो गया है। किसानों को मुआवजे के तौर पर 7000 करोड़ रु ...और पढ़ें

    एआई जेनेरेटेड इमेज।

    एआई जेनेरेटेड इमेज।

    HighLights

    1. नोएडा एयरपोर्ट के तीसरे चरण का 80% भूमि अधिग्रहण पूरा।

    2. 14 गांवों के किसानों को 7000 करोड़ रुपये मुआवजा मिला।

    3. नीमका सहित अन्य गांवों में मुआवजे का तेजी से वितरण।

    जागरण संवाददाता, जेवर (ग्रेटर नोएडा)। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के तीसरे चरण के विस्तारीकरण के लिए प्रशासन जेवर के 14 गांव की 1857 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण कर रहा है।

    जमीन अधिग्रहण की प्रक्रियाओं के दौरान नीमका, ख्वाजपुर गांव के किसानों से जमीन देने के लिए सबसे अधिक विरोध किया था।

    जमीन अधिग्रहण के लिए प्रशासन द्वारा अपनाई जा रही नीतियों पर सवाल उठाते हुए हाई कोर्ट तक गए थे, लेकिन अवार्ड होने के बाद नीमका के किसानों ने अपनी जमीनों का तेजी से मुआवजा लेना शुरू कर दिया है।

    1857 हेक्टेयर जमीन का अधिकरण


    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के तीसरे चरण में जेवर के जेवर बांगर, चौरोली, थोरा, बंकापुर, नीमका, शिवारा, किशोरपुर, साबौता, पारोही, ख्वाजपुर, दयानतपुर, बनवारीवास, रामनेर व रोही गांव की 1857 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है।

    तहसील प्रशासन ने गांव-गांव कैंप लगाने के बाद लगभग आठ हजार किसानों से 1450 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण करते हुए मुआवजे के लिए पत्रावली प्राप्त कर ली हैं, जिन किसानों की पत्रावली तहसील को प्राप्त हो रही है, उन्हें प्रतिकर के भुगतान के लिए तेजी से आगे बढ़ाते हुए लगभग 7000 करोड़ रुपये प्रतिकर के रूप में सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर किया जा चुका है।

    किस गांव में कितना हुआ अधिग्रहण

    जेवर बांगर भूमि अधिग्रहण

    क्र.सं. गांव का नाम किसानों की संख्या अधिग्रहित भूमि (हेक्टेयर)
    1 जेवर बांगर 272 52
    2 चौरोली 123 24
    3 थोरा 1,735 448
    4 बंकापुर 39 4
    5 नीमका 1,050 250
    6 शिवारा 513 70
    7 किशोरपुर 792 84
    8 साबौता 266 48
    9 पारोही 460 64
    10 ख्वाजपुर 999 185
    11 दयानतपुर 157 10
    12 बनवारीवास 408 58
    13 रामनेर 1,134 168
    14 रोही 75 9
    कुल योग 7,667 1,474

    मार्च में अवार्ड घोषित होने के बाद सभी 14 गांव में अधिग्रहण के लिए कैंप लगाकर पत्रावली प्राप्त की जा रही हैं। लगभग 80 प्रतिशत जमीन का अधिग्रहण करते हुए प्रतिकर किसानों को दिया जा चुका है।

    नीमका के 87 प्रतिशत से अधिक किसान अपनी जमीनों का प्रतिकर प्राप्त कर चुके हैं। बाकी अन्य गांव में भी तेजी से प्रतिकर का वितरण किया जा रहा है। उम्मीद है कि इस महीने के अंत तक तीसरे चरण के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- नोएडा एयरपोर्ट और टप्पल के बीच बनेगा नया इंडस्ट्रियल हब, लॉजिस्टिक्स से MSME तक सबकुछ होगा एक जगह

    यह भी पढ़ें- नोएडा एयरपोर्ट से 28 दिन में सिर्फ 61,287 लोगों ने किया सफर, हर माह चार लाख से अधिक यात्री का था अनुमान

     

     

    खबरें और भी