Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नोएडा में स्वास्थ्य विभाग की 21 एएनएम का इनकम टैक्स रिटर्न अटका, CMO कार्यालय में जताया रोष

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 05:25 AM (IST)

    नोएडा के बिसरख ब्लॉक की 21 एएनएम का इनकम टैक्स रिटर्न पोर्टल पर शून्य दिखने से वे परेशान हैं और जुर्माने का डर सता रहा है। उन्होंने सीएमओ कार्यालय में ...और पढ़ें

    एआई जेनेरेटेड इमेज।

    एआई जेनेरेटेड इमेज।

    HighLights

    1. बिसरख ब्लॉक की 21 एएनएम का आईटीआर अटका।

    2. फॉर्म-16ए में ₹31000, ऑनलाइन टीडीएस शून्य दिखा।

    3. सीएमओ ने तकनीकी समस्या मानकर समाधान का आश्वासन दिया।

    जागरण संवाददाता, नोएडा। स्वास्थ्य विभाग में बिसरख ब्लाक की 21 एएनएम का इनकम टैक्स रिटर्न अटकने से सोमवार को उनका गुस्सा भड़क गया। नाराज कर्मियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) के आफिस में स्टाफ पर शिकायत के बावजूद बेवजह परेशान करने का आरोप लगाया।

    सभी एएनएम ने आइटीआर में जुर्माना लगने पर लेखा प्रभारी या चार्टेड अकाउंटेंट के जिम्मेदार होने की बात कही। आरोप ये भी है कि स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीन पहुंचाने के लिए एएनएम को ट्रांसपोर्टेशन सुविधा भी नहीं मिलती है।

    कई बार किया संपर्क, नहीं मिला समाधान

    अर्चना राय ने बताया कि 21 एएनएम बिसरख ब्लाक में टीकाकरण और स्वास्थ्य विभाग की तमाम योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने में सहयोग करती हैं। उनका कहना है कि 2026- 2027 का इनकम टैक्स रिटर्न फार्म-16ए में 31000 रुपये दर्शाया गया है जबकि आनलाइन टीडीएस में शून्य नजर आ रहा है।

    पिछले 15-20 दिनों से सभी एएनएम ने स्वास्थ्य विभाग में संबंधित अधिकारी को कई बार समाधान के लिए संपर्क किया, लेकिन समाधान नहीं हुआ। उन्हें इनकम टैक्स में जुर्माना लगने का डर सता रहा है।

    गुस्साईं एएनएम ने सीएमओ के सामने भी जमकर नाराजगी जाहिर की। सीएमओ ने तत्काल अकाउंट विभाग के स्टाफ को बुला कर सभी दस्तावेजों की जांच की। स्टाफ कर्मी का कहना था कि इनकम टैक्स विभाग के पोर्टल में तकनीकी दिक्कत से समस्या आ रही है।

    जल्द ठीक करने का दिया आश्वासन

    उच्च अधिकारियों ने जल्द ही यह ठीक होने की बात कही है। उन्होंने एएनएम को एक सप्ताह में समाधान कराने का आश्वासन दिया। सौम्या कटियार, दीपा वर्मा, सीमा, रूपा देवी, अंतिमा राय, संयोगिता राय, सरिता राय, शांभी, अकांक्षा गुप्ता, सपना, ज्योति चौधरी, अलका, रीता, राखी, मीरा, सुमन और पुष्पा रानी मौजूद रहीं।

    खबरें और भी

    सीएमओ डा. मदन मोहन मणि त्रिपाठी का कहना है कि एएनएम को आयकर विभाग के पोर्टल में तकनीकी समस्या होने की बात सामने आई है। जल्द ही चार्टेड अकाउंटेंट से बात कर समाधान कराया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- दिवंगत परिजनों का भी दाखिल करना होगा इनकम टैक्स रिटर्न? देखें क्या हैं नियम

    यह भी पढ़ें- इनकम टैक्स की 5.4 लाख लंबित अपील पर वित्त मंत्री चिंतित, कहा- इसे खत्म करने में सौ साल लग जाएंगे