Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अब मिनटों में पहुंचेंगे नोएडा से ग्रेनो वेस्ट, 7.5 किमी लंबे एलिवेटेड ट्रैक पर बनेंगे 5 मेट्रो स्टेशन

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 10:41 PM (GMT+05:30)

    नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की एक्वा मेट्रो विस्तार परियोजना को पब्लिक इन्वेस्टमेंट बोर्ड से मंजूरी मिल गई है, जो नोएडा सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा वेस्ट ...और पढ़ें

    मेट्रो विस्तार को पीआईबी से मिली मंजूरी। फोटो: आर्काइव

    मेट्रो विस्तार को पीआईबी से मिली मंजूरी। फोटो: आर्काइव

    HighLights

    1. एक्वा मेट्रो विस्तार को पीआईबी से मिली मंजूरी

    2. नोएडा से ग्रेनो वेस्ट तक 7.5 किमी लंबा ट्रैक

    3. पांच लाख लोगों को मिलेगी सार्वजनिक परिवहन सुविधा

    जागरण संवाददाता, नोएडा। नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन (एनएमआरसी) की एक्वा मेट्रो विस्तार परियोजना को पब्लिक इनवेस्टमेंट बोर्ड (पीआइबी) से मंजूरी मिल गई है। यह परियोजना नोएडा सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा वेस्ट सेक्टर-4 तक होगी।

    शुक्रवार को एनएमआरसी की 48 वीं बोर्ड बैठक में प्रबंध निदेशक कृष्णा करुणेश ने इस प्रस्ताव को प्रस्तुत किया, जिसके बाद निर्माण की अनुमति के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) मिनिस्ट्री आफ अर्बन अफेयर्स (महुआ) को भेजने का निर्णय लिया गया।

    बैठक चेयरमैन संयुक्त सचिव संजीत कुमार की अध्यक्षता में आन लाइन आयोजित हुई।

    ग्रेनो वेस्ट के यात्रियों को मिलेगी राहत

    बता दें कि इस विस्तार से ग्रेनो वेस्ट, गौड़ चौक और नोएडा से ग्रेनो वेस्ट जाने वाले यात्रियों को सार्वजनिक परिवहन की सुविधा मिलेगी, जिससे यातायात जाम की समस्या का समाधान होगा।

    यह एक्वा मेट्रो की विस्तार लाइन होगी, जिसका बजट भी अपेक्षाकृत कम होगा। केंद्र सरकार, राज्य सरकार, नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण मिलकर इस परियोजना के लिए वित्तीय सहयोग करेंगे।

    7.5 किलोमीटर रूट पर बनेंगे पांच स्टेशन

    एनएमआरसी के कार्यकारी निदेशक क्रांति शेखर सिंह ने बताया कि बोर्ड बैठक में तमाम छोटे छोटे मुद्दो को रखा गया, जिन्हें अनुमोदन मिला है। इसमें सबसे बड़ा मुद्दा एक्वा मेट्रो विस्तार शामिल रहा।

    यह रूट नोएडा और ग्रेनो वेस्ट को जोड़ेगा। 7.5 किलोमीटर लंबे इस रूट पर पांच मेट्रो स्टेशन होंगे, जिनमें सेक्टर-61, 70, 122, 123 और ग्रेटर नोएडा सेक्टर-4 शामिल हैं।

    दो वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य

    इससे ग्रेनो वेस्ट में रहने वाले लगभग पांच लाख लोगों को सार्वजनिक परिवहन की सुविधा मिलेगी। वर्तमान में ग्रेनो वेस्ट से एनसीआर आने-जाने के लिए कोई परिवहन सुविधा उपलब्ध नहीं है, जिससे लोगों को प्रतिदिन 400 रुपये का खर्च उठाना पड़ता है।

    सार्वजनिक परिवहन की उपलब्धता से यह खर्च 100 से 150 रुपये तक सीमित हो जाएगा। इस परियोजना को दो वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य है, जिसमें लगभग 1500 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

    यह मेट्रो लाइन गाजियाबाद से जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट तक प्रस्तावित आरआरटीएस को भी जोड़ेगी।

    यह भी पढ़ें- खत्म होगा रेड लाइट का झंझट, दिल्ली में 12.5 किमी की रोड होगी सिग्नल फ्री; रोहिणी-पीतमपुरा वालों को जाम से राहत

    यह भी पढ़ें- 15 अगस्त पर दिल्ली में हाई-टेक सुरक्षा, 35 सेकंड में अपराधियों को पहचान लेगा 'अभिज्ञान'; 20000 जवान होंगे तैनात

    खबरें और भी