नोएडा: 9 केंद्रों पर 4000 छात्र देंगे CBSE 12वीं पूरक परीक्षा, पहली बार सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगा एग्जाम
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं पूरक परीक्षा 28 जुलाई को नोएडा के 9 केंद्रों पर होगी। पहली बार यह परीक्षा स्टेटिक, सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट क ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।
HighLights
28 जुलाई को 9 केंद्रों पर होगी पूरक परीक्षा।
पहली बार मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगी परीक्षा।
इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स परीक्षा कक्ष में ले जाना प्रतिबंधित।
जागरण संवाददाता, नोएडा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12 वीं कक्षा की पूरक परीक्षाएं 28 जुलाई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा 9 केंद्रों पर चार हजार छात्र परीक्षा में शामिल होंगे।
परीक्षा को शांतिपूर्ण कराने के लिए बैठक का अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रियंका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। पहली बार ऐसा होगा कि सीबीएसई की परीक्षा स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट की निगरानी में आयोजित होगी।
परीक्षा निष्पक्ष एवं नकलविहीन कराने के लिए यह कदम उठाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश के दौरान अभ्यर्थियों की सघन जांच की जाएगी। साथ ही किसी भी अभ्यर्थी को इलेक्ट्रानिक गैजेट्स या अन्य प्रतिबंधित सामग्री परीक्षा कक्ष में ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा।
परीक्षा सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी। विभिन्न विषयों की परीक्षा अवधि 10:30 बजे से 1:30 बजे और कुछ विषयों की 10:30 बजे से 12:30 बजे तक निर्धारित की गई है। छात्रों को परीक्षा शुरू होने से पहले प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा।
परीक्षा केंद्र को छात्रों को लगभग एक घंटे पहले पहुंचना होगा। सभी विषयों की परीक्षाएं एक दिन में आयोजित की जाएंगी। जिला विद्यालय निरीक्षक चन्द्रशेखर द्वारा सभी को परीक्षा संबंधी दिशा निर्देश दिए गए हैं।
इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
सेक्टर 30 दिल्ली पब्लिक स्कूल, सेक्टर 27 कैम्ब्रिज स्कूल , ग्रेटर नोएडा गामा 2 दिल्ली पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा नालेज पार्क 1 रामईश इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा अल्फा 2 समरविले स्कूल, ग्रेटर नोएडा एचएस 6 ब्लाक ई बीटा 1 रयान इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर 126 मयूर स्कूल, गौर सिटी 2 गौस इंटरनेशनल स्कूल, महागुन मइवुडस कैंपस द मंथन स्कूल कुल 9 केंद्रों पर परीक्षा होगी।