56.16 करोड़ के बिजनेस प्लान से नोएडा की बिजली व्यवस्था होगी मजबूत, 610 में से 14% काम पूरा
पीवीवीएनएल ने नोएडा में विद्युत व्यवस्था सुधारने के लिए 2026-27 हेतु 56.16 करोड़ रुपये का बिजनेस प्लान जारी किया है। इस योजना में 610 कार्य किए जाएंगे ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।
HighLights
56.16 करोड़ रुपये का विद्युत बिजनेस प्लान जारी।
नोएडा में कुल 610 विद्युत सुधार कार्य होंगे।
14% कार्य पूरे, नए सबस्टेशन व लाइनें बनेंगी।
जागरण संवाददाता, नोएडा। जिले में विद्युत व्यवस्था को बेहतर करने के लिए हर वर्ष बिजनेस प्लान जारी होता है। पीवीवीएनएल (पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड) की ओर से 2026-27 के बिजनेस प्लान में 56.16 करोड़ रुपये का बिजनेस प्लान जारी किया गया है।
इस बिजनेस प्लान में निगम 610 कार्य कराएगा। 14 फीसदी कार्य पूरा होने का दावा निगम की ओर से किया गया है। यह कार्य जारी है।
बता दें बिजनेस प्लान के तहत विद्युत के पुराने ढांचे को और बेहतर करने का कार्य होता है। पुराने केबल, ट्रांसफार्मर और अन्य पुराने आपूर्ति के ढांचे को बदलने का कार्य बिजनेस प्लान में किया जाता है। निगम की ओर से जारी हुए बजट में कई कार्य किए जाएंगे।
गुणवत्ता और गति की जांच जारी
सबसे महत्वपूर्ण कार्य एक 33-11 केवी के नए उपकेंद्र का निर्माण कार्य होगा। 33 केवी की एक लाइन का निर्माण इस वर्ष बिजनेस प्लान के बजट से होगा। 33-11 केवी के छह सबस्टेशन की क्षमतावृद्धि की जाएगी। जिले में 11 केवी की 15 लाइन का निर्माण और बाइफरकेशन कार्य किया जाएगा।
33-04 केवी वितरण के 314 कन्वर्टर और 91 नए कन्वर्टर लगाने का कार्य इस बिजनेस प्लान से किया जाएगा। विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता विवेक पटेल ने बताया कि बिजनेस प्लान से कार्य शुरू हो गए हैं। 14 फीसद कार्य हो चुके हैं। कार्यों की गुणवत्ता और गति की लगातार जांच की जा रही है।