नोएडा की रेजिडेंसी कंपनी के पूर्व निदेशक पर महिला ने लगाए संगीन आरोप, यूपी रेरा में की शिकायत
नोएडा में एक रेजिडेंसी कंपनी के पूर्व निदेशक सौरव गुप्ता पर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न, मानहानि और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। ...और पढ़ें

पुलिस मामले की जांच कर रही है।
HighLights
पूर्व निदेशक पर उत्पीड़न, मानहानि, धमकी का आरोप।
कोर्ट के आदेश पर नोएडा में मुकदमा दर्ज।
पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
जागरण संवाददाता, नोएडा। सेक्टर-20 थाने में पीड़ित ने एक रेजिडेंसी प्राइवेट लिमिटेड के पूर्व निदेशक पर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न, मानहानि व मारने की धमकी देने के आरोप में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सेक्टर-17 निवासी दिनेश गोयल ने शिकायत में बताया कि आरोपित पूर्व निदेशक सौरव गुप्ता ने अपने पद व अधिकारों का दुरुपयोग कर पत्नी के नाम से टावर-वन में फ्लैट बुक किया था। बुकिंग के करीब 1.5 करोड़ भी बकाए हैं।
आरोप है कि आरोपित ने पत्नी के जरिए यूपी रेरा में शिकायत कराई, जिसमें 1.10 करोड़ से ज्यादा रुपये कंपनी से वसूल लिए। उन्होंने मामले पर आरोपित पक्ष से वार्ता करने का प्रयास किया तो उनके खिलाफ उच्च अधिकारियों को झूठे मामलों में फंसाने के लिए शिकायतें दी गईं।
उनके कर्मचारी जितेंद्र पर भी एक करोड़ भिजवाने का दबाव बनाया गया। रकम न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। इस तरह उन्होंने आरोपित के खिलाफ कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर अपनी पीड़ा सुनाई, जिस पर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। पुलिस का कहना है कि कोर्ट के आदेश मिलने पर मामले की गंभीरता से जांच हो रही है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- 15 मिनट में नोएडा से फरीदाबाद, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का आखिरी 9 किमी हिस्सा तैयार; कल नितिन गडकरी करेंगे निरीक्षण
यह भी पढ़ें- नोएडा में घर-घर पानी पहुंचाने के लिए YEIDA का नया मास्टरप्लान, 35 लाख आबादी को होगा फायदा
यह भी पढ़ें- 40 को नोटिस, 10 रहे गायब... और फिर भूल गया प्रशासन! ग्रेटर नोएडा में RTE दाखिलों पर प्राइवेट स्कूलों की मनमानी