Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नोएडा एयरपोर्ट से कौन सी Airlines भरेगी पहली घरेलू उड़ान? साल के अंत तक शुरू होंगी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें

    Updated: Wed, 08 Apr 2026 08:31 PM (IST)

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जल्द ही उड़ानें शुरू होंगी। इंडिगो, अकासा एयर और एयर इंडिया एक्सप्रेस भी सेवाएं देंगी। साल के अंत तक अंतरराष्ट्रीय उड़ानें ...और पढ़ें

    अंतिम चरण में हैं नोएडा एयरपोर्ट की तैयारियां। जागरण

    अंतिम चरण में हैं नोएडा एयरपोर्ट की तैयारियां। जागरण

    HighLights

    1. नोएडा एयरपोर्ट से जल्द ही शुरू होंगी घरेलू उड़ानें

    2. साल के अंत तक अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होने की उम्मीद

    3. मध्य पूर्व, दक्षिण पूर्व एशिया की एयरलाइंस भी रुचि दिखा रहीं

    मनोज कुमार शर्मा, नोएडा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों लोकार्पण के बाद नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश के प्रमुख शहरों को शानदार कनेक्टिविटी देने के लिए उड़ाने संचालित करने जा रहा है।

    इंडिगो नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लांच कैरियर के रूप में घरेलू यात्रियों को लेकर उड़ान भरने वाली पहली एयरलाइन इंडिगो होगी। अकासा एयर के साथ भी नियाल की रणनीतिक साझेदारी है, जो घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों रूटों पर उड़ानें संचालित करेगी।

    एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भी नोएडा एयरपोर्ट से अपनी उड़ानें शुरू करने की घोषणा की है। घरेलू उड़ानों से शुरुआत करने के बाद नोएडा एयरपोर्ट से यात्रियों के लिए साल के अंत तक अंतरराष्ट्रीय सेवाएं शुरू की जाएंगी।

    noida airport

    यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रा. लि.(यापल) के अधिकारियों ने बताया कि एयरलाइंस के साथ मिलकर एक मजबूत और संतुलित रूट नेटवर्क विकसित करने पर काम चल रहा है।

    नोएडा एयरपोर्ट से ऐसे हवाई रूट तैयार किए जा रहे जो यात्रियों को देश और दुनिया के प्रमुख स्थानों के लिए सुविधाजनक कनेक्टिविटी दे सके। परिचालन कार्यक्रम की पुष्टि होने के बाद दैनिक उड़ानों को अंतिम रूप दिया जाएगा। एयरपोर्ट से विमान सेवाओं सुनियोजित तरीके से बढ़ाया जाएगा, जिसमें सुरक्षा, विश्वसनीयता और परिचालन स्थिरता बनी रहे।

    मध्य पूर्व और दक्षिण पूर्व एशिया की एयरलाइंस दिखा रहीं रुचि

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के महत्व को देखते हुए मध्य पूर्व और दक्षिण पूर्व एशिया की एयरलाइंस भी यहां से सेवाएं देने में गहरी रुचि दिखा रही है।

    नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो से एयरपोर्ट सुरक्षा कार्यक्रम को स्वीकृति मिलते ही घरेलू विमान सेवाओं के संचालन के साथ ही 2026 कें अंत तक यात्रियों के लिए अंतरराष्ट्रीय विमान सेवा भी शुरू की जाएगी।

    एयरपोर्ट सुरक्षा कार्यक्रम को मंजूरी मिलते ही शुरू होंगी उड़ान

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को छह मार्च को एयरो ड्रम लाइसेंस मिला था। यापल ने आठ मार्च को एयरपोर्ट सुरक्षा प्रोग्राम के लिए आवेदन किया था। एयरो ड्रम लाइसेंस मिलने के बाद 45 दिन का समय 20 अप्रैल को पूरा हो रहा है।

    विमान सेवा शुरू करने के लिए एयरलाइंस डीजीसीए में आवेदन भी कर चुकी है। इंडिगो 47 व एयर इंडिया एक्सप्रेस ने सात शहरों के लिए विमान सेवा शुरू करने को आवेदन किया था। एयरपोर्ट से विमान सेवा शुरू करने के लिए एयरलाइंस कंपनियां अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रही हैं।

    खबरें और भी

    noida airport 1

    दो रनवे तैयार होने पर साल में सात करोड़ यात्री कर सकेंगे सफर

    एयरपोर्ट अभी 3900 मीटर लंबे और 45 मीटर चौड़े के साथ शुरू हो रहा है 2040 तक प्रथम फेज के चारो चरण व 4100 मीटर का दूसरा रनवे तैयार होने के बाद सात करोड़ यात्री देश दुनिया के लिए सफर कर सकेंगे।

    तैयार रनवे कैट थ्री व कोड एफ कैटेगिरी होने से यहां बड़े से बड़े बोइंग और एयरबस जैसे एयरक्राफ्ट आसानी उड़ान भर सकते हैं। साथ ही बेहद कम दृश्यता और खराब मौसम मेंं भी आसानी से विमान उतर व उड़ान भर सकेंगे। हांलाकि शुरूआत में दिन के समय ही उड़ाने संचालित होंगी।

    यह भी पढ़ें- नोएडा एयरपोर्ट पर गंगाघाट जैसी सीढ़ियां, 100 फीट की पेंटिंग; टर्मिनल में दिखेगी भारत की आध्यात्मिक विरासत

    यह भी पढ़ें- नोएडा एयरपोर्ट के लिए बनेगा 10 लेन का एलिवेटेड एक्सप्रेसवे! DND से यमुना किनारे बनेगा नया हाई-स्पीड कॉरिडोर