नोएडा ट्रैफिक एडवाइजरी: कांवड़ यात्रा के चलते 11 अगस्त तक भारी वाहनों पर रोक, इस रास्ते से निकलेंगे वाहन
गौतमबुद्धनगर यातायात पुलिस ने कांवड़ यात्रा के लिए रूट प्लान जारी किया है, जिसके तहत 11 अगस्त तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। सभी भ ...और पढ़ें

कांवड़ यात्रा के लिए नोएडा में यातायात प्लान जारी भारी वाहनों पर रोक।
HighLights
गौतमबुद्धनगर यातायात पुलिस ने कांवड़ यात्रा रूट प्लान जारी किया।
11 अगस्त तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद।
सभी मालवाहक वाहन ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे का उपयोग करेंगे।
जागरण संवाददाता, नोएडा। कांवड़ यात्रा को लेकर गौतमबुद्धनगर यातायात पुलिस ने रूट प्लान जारी कर दिया। प्रभारी डीसीपी यातायात अभय कुमार मिश्र ने बताया कि 11 अगस्त तक भारी वाहनों का शहर में प्रवेश बंद रहेगा। गाजियाबाद होकर बुलन्दशहर, हापुड़, मुरादाबाद आदि स्थानों तक जाने वाले भारी, मध्यम एवं हल्के मालवाहक वाहन ईस्टर्न पेरिफेरल होकर आवागमन करेंगे।
बता दें कि कांवडियों के सुरक्षित आवागमन के लिए 11 अगस्त तक व्यवस्था की गई।
यह रहेगी व्यवस्था
-चिल्ला रेड लाईट होकर गाजियाबाद, हापुड, मुरादाबाद जाने वाले भारी, मध्यम एवं हल्के माल वाहक वाहन नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे का प्रयोग कर आगे जा सकेगें।
-दिल्ली से डीएनडी फ्लाईओवर होकर नोएडा से गाजियाबाद, बुलन्दशहर, हापुड, मुरादाबाद जाने वाले भारी, मध्यम एवं हल्के माल वाहक वाहन नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे का प्रयोग कर भेजे जायंगे।
-दिल्ली-बदरपुर बार्डर औखला बैराज से नोएडा होकर गाजियाबाद होकर बुलन्दशहर,हापुड, मुरादाबाद जाने वाले भारी, मध्यम एवं हल्के माल वाहक वाहन नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे का प्रयोग कर आगे जायंगे।
-चिल्ला डीएनडी नोएडा से एमपी-02 मार्ग पर बने एलीवेटिड से होकर गाजियाबाद, हापुड, मुरादाबाद जाने वाले भारी, मध्यम एवं हल्के माल वाहक वाहन नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे का प्रयोग कर जा सकेगें।
-अलीगढ, बुलन्दशहर, सिकन्द्रबाद से दादरी एनएच-91 होकर गाजियाबाद, दिल्ली की ओर जाने वाले भारी, मध्यम एवं हल्के माल वाहक वाहन ईस्टर्न पेरीफेरल का प्रयोग कर जा सकेगें।
-सिकन्द्रबाद, कासना से परीचौक होकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी, मध्यम एवं हल्के माल वाहक वाहन सिरसा गोलचक्कर से ईस्टर्न पेरीफेरल का प्रयोग कर जा सकेगें।
-एनआईबी, माडल टाउन, छिजारसी, ताज हाइवे से होकर गाजियाबाद, हापुड, मुरादाबाद की ओर जाने वाले भारी, मध्यम एवं हल्के माल वाहक वाहन ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से जा सकेगें।
-चिल्ला रेड लाईट से पक्षी विहार गेट तक मार्ग पर वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
आपातकालीन वाहनों निकाला जाएगा सकुशल
यातायात डायवर्जन के दौरान आपातकालीन वाहनों जैसे चिकित्सीय व फायर सर्विस को सकुशल पास कराया जायेगा। अपर पुलिस आयुक्त राजीव नारायण मिश्र ने लोगों से अपील की है कि यातायात सबंधी असुविधा से बचने के लिए वाहन चालक वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। यातायात असुविधा उत्पन्न होने पर यातायात हेल्प लाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क कर सकते हैं। नोएडा यातायात के एक्स हैंडल पर भी अवगत कराया जा सकता है।