Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नोएडा में LLB के छात्र ने पांचवीं मंजिल से छलांग लगाकर दी जान, मानसिक तनाव के चलते उठाया कदम

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 08:46 AM (IST)

    रबूपुरा की गौड़ यमुना सिटी सोसायटी में गलगोटिया यूनिवर्सिटी के एक एलएलबी छात्र ने पांचवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। छात्र कार्तिक शर्मा परीक्षा ...और पढ़ें

    छात्र ने पांचवीं मंजिल से छलांग लगाकर दी जान।

    छात्र ने पांचवीं मंजिल से छलांग लगाकर दी जान।

    संवाद सहयोगी, रबूपुरा। नोएडा के रबूपुरा में कोतवाली क्षेत्र के गौड़ यमुना सिटी सोसायटी में रहने वाले मेरठ के छात्र ने बुधवार को पांचवीं मंजिल से छलांग लगा दी।

    वहीं, मौके पर पहुंंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल छात्र को ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि छात्र पिछले कुछ समय से हाल ही में हुई परीक्षा के परिणाम को लेकर मानसिक तनाव में था।

    किराए पर कमरा लेकर रहता था छात्र

    पुलिस के मुताबिक, मेरठ के कस्बा दौराला की बंगला कॉलोनी निवासी पंकज शर्मा का पुत्र कार्तिक शर्मा उम्र 21 यमुना प्राधिकरण क्षेत्र स्थित गलगोटिया यूनिवर्सिटी में एलएलबी द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह गौड़ यमुना सिटी सोसायटी में किराए पर कमरा लेकर रहता था।

    बुधवार को उसने इमारत की पांचवीं मंजिल पर स्थित अपने फ्लैट की बालकनी से अचानक छलांग लगा दी। छात्र के पांचवीं मंजिल से नीचे गिरता देखकर सोसाइटी में हड़कंप मच गया। मौके पर निवासियों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

    शव परिजनों को सौंपा

    सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गंभीर हालत में ग्रेनो के जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने छात्र का शव स्वजन को सौंप दिया है। छात्र द्वारा आत्महत्या किए जाने के पीछे कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली: किराए के कमरे में बेड पर मिली युवती की लाश, युवक फंदे से लटका मिला; सुसाइड नोट बरामद

    बताया जाता है कि हाल ही में छात्र की सेमेस्टर परीक्षा सम्पन्न हुई थी और वह परीक्षा के रिजल्ट को लेकर बेहद तनाव में था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    खबरें और भी