नोएडा में बारिश ने दी उमस से राहत, 28 और 29 जुलाई को भी वर्षा की चेतावनी; IMD का अलर्ट
नोएडा में शनिवार सुबह से मानसून सक्रिय हो गया, जिससे तेज बारिश हुई और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। मौसम विभाग ने 28 और 29 जुलाई को भारी बारिश की ...और पढ़ें

नोएडा में बारिश से मौसम सुहावना। फोटो: आर्काइव
HighLights
नोएडा में शनिवार सुबह 9:30 बजे से तेज बारिश
गर्मी और उमस से मिली राहत, मौसम हुआ सुहाना
28-29 जुलाई को भारी वर्षा, जलभराव की आशंका
जागरण संवाददाता, नोएडा। नोएडा में शनिवार सुबह मानसून ने जोर पकड़ लिया। सुबह करीब 9:30 बजे शहर के विभिन्न हिस्सों में तेज बारिश शुरू हो गई।
बारिश के चलते मौसम सुहावना हो गया और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली। कई इलाकों में सड़कों पर पानी भरने लगा, जबकि वाहन चालकों को भी धीमी रफ्तार से सफर करना पड़ा।
सुबह साढ़े नौ बजे शुरू हुई तेज बारिश
शनिवार सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए हुए थे। करीब साढ़े नौ बजे तेज बारिश शुरू हुई, जो रुक-रुककर जारी रही। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई और वातावरण खुशनुमा हो गया।
29 जुलाई तक बारिश का दौर रहेगा जारी
मौसम विभाग के अनुसार 27 जुलाई तक रुक-रुककर हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी। वहीं 28 और 29 जुलाई को मानसून के अधिक सक्रिय होने से तेज वर्षा की संभावना है। ऐसे में अगले कई दिनों तक मौसम सुहाना बना रहेगा।
जलभराव और यातायात पर पड़ सकता है असर
28 और 29 जुलाई को तेज बारिश होने की स्थिति में शहर के निचले इलाकों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो सकती है। प्रमुख मार्गों पर यातायात भी प्रभावित होने की आशंका है। लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
तापमान में रहेगी राहत
लगातार बादल और बारिश के कारण अगले कुछ दिनों तक अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलती रहेगी।