Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ग्रेटर नोएडा के 45 बस स्टैंड बनेंगे स्मार्ट, सोलर सिस्टम और GPS डिस्प्ले से होंगे लैस

    Updated: Sat, 25 Jul 2026 05:25 AM (IST)

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण शहर के 45 प्रमुख बस स्टैंडों का आधुनिकीकरण करेगा, जहां छत पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे। ये स्टैंड सौर ऊर्जा से संचालित होंगे और जीप ...और पढ़ें

    ग्रेटर नोएडा में मजूदा समय में स्थित बस स्टैंड। जागरण

    ग्रेटर नोएडा में मजूदा समय में स्थित बस स्टैंड। जागरण

    HighLights

    1. ग्रेटर नोएडा में 45 बस स्टैंडों का आधुनिकीकरण होगा।

    2. बस स्टैंडों पर सौर पैनल और स्मार्ट बोर्ड लगेंगे।

    3. यात्रियों को बसों की सटीक जानकारी मिलेगी, इंतजार नहीं।

    जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। शहर में ई-बस सेवा शुरू होने के बाद अब यात्रियों को आधुनिक बस स्टाप की सुविधा भी मिलने जा रही है। प्राधिकरण ने इस दिशा में काम शुरू कर दिया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण अब शहर के 45 प्रमुख बस स्टैंड को सोलर सिस्टम से जोड़ने का फैसला किया है।

    बस स्टैंड के ऊपरी हिस्से यानि छत को सोलर पैनल से ढका जाएगा। इससे जनरेट होने वाली बिजली से ही बस स्टैंड पर मौजूद सुविधाओं संचालित होगी। इसमें जीपीएस युक्त स्मार्ट बोर्ड भी होगा, जिस बसों के आगमन-प्रस्थान से जुड़ी जानकारी यात्रियों को साझा की जाएगी। मौजूदा समय में अधिकांश बस स्टैंड जर्जर स्थिति में है।

    अभी शहर के ज्यादातर बस स्टैंड जर्जर हालत में हैं। इस समस्या को देखते हुए प्राधिकरण ने आधुनिकीकरण का फैसला लिया है। अगले महीने से इस पर काम शुरू होने की संभावना है। प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक इसका लेआउट प्लान तैयार कर लिया गया है।

    यात्रियों को नहीं करना होगा बेवजह इंतजार

    नए बस स्टैंड की छत पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे। इससे लाइट, पंखे और डिजिटल सिस्टम के लिए बिजली की कोई दिक्कत नहीं होगी। हर स्टैंड पर डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड लगाया जाएगा। जीपीएस से लैस ई-बसों की लोकेशन और उनके पहुंचने का अनुमानित समय इसमें दिखाई देगा।

    खबरें और भी

    प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह का कहना है कि ई-बसों का लाभ तभी है जब लोग इसका इस्तेमाल करें। लोग तभी इस्तेमाल करेंगे जब उन्हें समय की सही जानकारी मिले। नए सिस्टम से यात्रियों को बेवजह इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

    यह भी पढ़ें- नोएडा में बढ़ेगा ई-बस बेड़ा: टाटा CSR के तहत देगी 5 इलेक्ट्रिक बसें, बनेंगे 10 चार्जिंग स्टेशन

    यह भी पढ़ें- औरंगाबाद: 46 लाख में हुई बस-टेंपो स्टैंड की बंदोबस्ती, मालवाहक वाहनों को टैक्स से मिली राहत