Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नोएडा में बढ़ेगा ई-बस बेड़ा: टाटा CSR के तहत देगी 5 इलेक्ट्रिक बसें, बनेंगे 10 चार्जिंग स्टेशन

    Updated: Sat, 25 Jul 2026 01:55 AM (IST)

    नोएडा प्राधिकरण सीएसआर के तहत शहर में ई-बस बेड़े का विस्तार करेगा। टाटा कंपनी पांच ई-बसें और दस ई-चार्जिंग स्टेशन स्थापित करेगी, जिनका संचालन प्राधिकर ...और पढ़ें

    एआई जेनेरेटेड इमेज।

    एआई जेनेरेटेड इमेज।

    HighLights

    1. नोएडा प्राधिकरण सीएसआर से बढ़ाएगा ई-बस बेड़ा।

    2. टाटा कंपनी देगी पांच ई-बसें और दस चार्जिंग स्टेशन।

    3. चार्जिंग स्टेशन सभी चार पहिया वाहनों व बसों के लिए।

    जागरण संवाददाता, नोएडा। ई सिटी बस बेड़े को बढ़ाने में प्राधिकरण कारपोरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी (सीएसआर) का सहयोग लेगा। इसके तहत टाटा कंपनी शहर में पांच ई बस और 10 ई चार्जिंग स्टेशन स्थापित करेगी। इसका संचालन प्राधिकरण की ओर से किया जाएगा।

    विद्युत यांत्रिक विभाग के महाप्रबंधक आरपी सिंह ने बताया कि टाटा कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ इस संबंध में आधिकारिक बातचीत हो चुकी है। चार्जिंग स्टेशन सभी चार पहिया वाहनों और बसों के लिए चार्जिंग की सुविधा प्रदान करेंगे।

    ये स्टेशन बोटेनिकल गार्डन, सेक्टर-62 माडल टाउन, महामाया फ्लाईओवर, नोएडा स्टेडियम और अन्य प्रमुख स्थानों पर स्थापित किए जाएंगे। इन चार्जिंग स्टेशनों का उद्देश्य आम लोगों को अपने वाहनों को सुविधाजनक तरीके से चार्ज करने की सुविधा प्रदान करना है।

    यह भी पढ़ें- NCR के लिए आ रहा है महाप्लान, सिर्फ 30 मिनट में तय होगा एक से दूसरे शहर का सफर; शामिल होंगी 5 से 8 नई सिटी

    यह भी पढ़ें- Namo Bharat-Meerut Metro के बेगम पुल स्टेशन तक मेडिकल कालेज-गढ़ रोड से पहुंचना हुआ आसान, नई सिटी बस सेवा शुरू